भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांचवा टेस्ट मैच (IND vs ENG 5th Test) से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत और लीस्टरशेर के खिलाफ हुए अभ्यास मैच के बीच में कोविड-19 की चपेट (Rohit Sharma Covid Positive) में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें वहीं होटल में आइसोलेशन में भेज दिया गया।
ऐसे में इस समय रोहित के फैंस उनकी हेल्थ अपडेट्स जानने के लिए उत्सुक हैं। इसी बीच रोहित शर्मा की बेटी समायरा (Rohit daughter Samaira) ने एक वीडियो के जरिए अपने पिता की हेल्थ अपडेट फैंस की साथ शेयर की। उनके इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
रोहित शर्मा की बेटी ने दी अपने पिता की हेल्थ पर अपडेट
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही फैंस उनकी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स को गूगल पर जमकर सर्च कर रहे हैं। वहीं, इस बीच रोहित की हेल्थ पर सबसे बड़ी अपडेट उनकी बेटी समायारा ने दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समायरा अपनी मां रितिका के साथ नजर आ रही है। वें दोनों एक साथ होटल के कमरे से बाहर निकल रही होती हैं, तभी एक शख्स उनसे पूछता है कि ‘तुम्हारे पिता कहां हैं?’
रोहित शर्मा की बेटी के वीडियो ने लूटा फैंस का दिल
#RohitSharma Daughter #samaira Today at #Leicester How cute she is 😍😍 MY FATHER IS TAKING REST IN THE ROOM GOT #covidpositive @ritssajdeh @ImRo45 #ENGvIND @ITGDsports pic.twitter.com/Tbpu0HSUIQ
— Krishna sai ✊🇮🇳 (@Krishna19348905) June 27, 2022
ये सवाल सुनकर रितिका आगे चली जाती है लेकिन समायरा वहीं रुककर इस सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं कि ‘ही इस इन हिज रूम। डैड गोटा कोरोना पॉजिटिव। ओनली वन मैन इज अलाउड।’ समायरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी मासूमियत देखकर उनपर फिदा हो गए हैं। फैंस समायरा के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
Np controversy.
No hype
No limelight.
Ritika Sajdeh and Samaira is ❤❤❤— Santosh(Mohan)phukan (@SmpSantosh) June 27, 2022
Not a single hate comment that's a power of her cute Nature..❣️
— himanshu (@himanshu0944) June 27, 2022
She's Sooooo Cute 🥺. Please God, keep these little angels away from all the Hate and conspiracy that their Father Face daily in Open Public (For all the Kids of all the cricketers)
— 𝘵𝘩𝘦𝘤𝘩𝘦𝘦𝘴𝘺𝘱𝘰𝘱𝘤𝘰𝘳𝘯𝘣𝘰𝘺 (@cheesypopconboy) June 27, 2022
Aww, soo cute man😭❤️..stole my heart in 10 second.
Said that "dad got corona positive, he is in room and only one man is allowed"😭❤️ https://t.co/F7v1RQ4bCs— David (@CricketFreakD) June 27, 2022
रोहित शर्मा की तबियत में हो रहा सुधार
कोविड -19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहली बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी तबियत में सुधार आ रहा है। मालूम हो कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच 1 जुलाई को एजबेस्टन (IND vs ENG Edgbeston Test) में खेला जाना है। इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वह आइसोलेशन में हैं और उनके खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।
