VIDEO: ‘हम कौन हैं…चैम्पियन, ड्रेसिंग रूम में कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन ने टीम में साथ कुछ इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न

By Akash Ranjan On July 28th, 2022
VIDEO: ‘हम कौन हैं…चैम्पियन, ड्रेसिंग रूम में कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन ने टीम में साथ कुछ इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न

वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेला गया जहां टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज के तीनों मुकाबले जीतते हुए विंडीज टीम को क्लीन स्वीप के साथ 3-0 से मात दी। बता दें तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम को 257 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 137 रनों पर ही ढेर हो गई।

वहीं तीन मैचों की इस वनडे सीरीज को टीम इंडिया (Team India) ने क्लीन स्वीप कर 3-0 से सीरीज को भी अपने नाम किया। भारत को मिली इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की क्लास लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ड्रेसिंग रूम में द्रविड़ की क्लास

ड्रेसिंग रूम में द्रविड़ की क्लास

ड्रेसिंग रूम में द्रविड़ की क्लास

वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच खेले गए, तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 119 रनों से करारी मात दी और सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर अपने नाम भी किया। भारत की जीत के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की क्लास लगाई।

उन्होंने पहले तो पूरी टीम को जीत की बधाई दी और साथ ही साथ यह भी कहा कि यह एक युवाओं की टीम थी क्योंकि इसमें कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जो इंग्लैंड में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के कप्तानी की भी तारीफ की जिनकी कप्तानी में भारत ने इस सीरीज को क्लीन स्वीप किया। कोच के बाद टीम के कप्तान शिखर धवन ने भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और अंत में उन्होंने ‘हम कौन हैं…चैम्पियन’ के नारे भी लगवाए।

चहल की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

चहल की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

चहल की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भारत और वेस्टइंडीज (WI vs IND) के बीच खेल गए तीसरे मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की। हालांकि वो शुरूआती दोनों मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन उन्होंने तीसरे मुकाबले में 4 ओवरों में 17 रन और 4 विकेट लेकर हिसाब-खिताब बराबर कर लिया।

चहल ने वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाजों का विकेट लेकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी। जिसके बाद उनका मैच में वापसी कर पाना मुश्किल हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग के दम पर वेस्टइंडीज को 137 रन पर समेट दिया। चहल ने चार विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

शतक से चूके शुभमन गिल

शतक से चूके शुभमन गिल

शतक से चूके शुभमन गिल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में अच्छी लय में नजर आए उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। गिल ने 98 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और वो बारिश की वजह से अपना शतक भी पूरा ना कर सके।

Tags: टीम इंडिया, ड्रेसिंग रूम, वेस्टइंडीज और भारत,