VIDEO: IPL 2022 के बाद आंद्रे रसेल ने खुद को गिफ्ट किया चमचमाती मर्सिडीज कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

By Akash Ranjan On June 11th, 2022
VIDEO: IPL 2022 के बाद आंद्रे रसेल ने खुद को गिफ्ट किया चमचमाती मर्सिडीज कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और कैरेबियन टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने हाल ही में ख़ुद को एक शानदार गिफ्ट दिया है। आंद्रे रसेल ने अपने लिए शानदार लग्जरियस कार खरीदी है। उनकी कार की कीमत इतनी है कि आप इससे एक 3BHK फ्लैट ले सकते हैं। आंद्रे रसेल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर करके दी। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।

बता दें कि, इस खिलाड़ी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है।

आंद्रे रसेल ने खरीदी ये महंगी कार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Andre Russell🇯🇲 Dre Russ.🏏 (@ar12russell)

IPL 2022 में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के लिए दमदार परफ़ॉर्मेंस दिखाने वाले कैरेबियन टीम के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने खुद को एक नई ब्रांड कार गिफ्ट की है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में करोड़ों की कमाई करने वाले आंद्रे रसेल इस समय ब्रेक पर हैं। आराम कर रहे रसेल ने हरे रंग की मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीटी (Mercedes-AMG GT) स्पोर्ट्स कार खरीदी है। रसेल ने अपनी ब्रांड न्यू कार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसको देखने के बाद हमें इस बात का पता चला।

वीडियो शेयर के साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी शेयर किया। इस पोस्ट पर क्रिस गेल, सूर्यकुमार यादव, तबरेज शम्सी, डेरेन सैमी ने रिप्लाई करते हुए रसेल को उनकी ब्रांड न्यू कार के लिए बधाइयां दी हैं। आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने ये कार खुद को ही गिफ्ट में देने के लिए खरीदी है। कार का वीडियो शेयर करते हुए कैरेबियन खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा,

‘मैं हमेशा बड़े सपने देखता हूं! मगर कड़ी मेहनत और त्याग-समर्पण से यह सपने भी हकीकत में बदल जाते हैं। भगवान अच्छे हैं।’

IPL 2022 में मचाया था आंद्रे रसेल ने धमाल

आईपीएल 2022 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम की तरफ से खेलने वाले आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने इस बार भी कई मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस धाकड़ ऑलराउंडर को टी20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने पूरे सीजन खूब छक्के-चौके बरसाए थे।

आईपीएल 2022 में रसेल ने 14 मैच खेले, जिसकी 12 पारियों में 335 रन बनाए। अपनी इन पारियों के दौरान उन्होंने 32 छक्के और 18 चौके जमाए। वहीं अपनी गेंदों से टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए। सीजन की शुरुआत से पहले आंद्रे रसेल को कोलकाता फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Tags: IPL 2022, आंद्रे रसेल, मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीटी,