VIDEO: दीपक हुड्डा ने शतक ठोक कर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह की पक्की, संजू सैमसन के साथ मिल कर ऐसे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आयरलैंड (IRE) के खिलाफ दूसरे टी-20 में दीपक हूडा (Deepak Hooda) ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाकर धमाका कर दिया। भारत का पहला विकेट 13 रन के स्कोर पर गिरा था लेकिन इसके बाद हूडा ने संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी कर धमाका कर दिया। बता दें कि दीपक टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से शतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
हूडा से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सुरेश रैना (Suresh Raina) और केएल राहुल (KL Rahul) ने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाने का कमाल किया है। हूडा ने शतक ठोककर दिखा दिया है कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं और उन्हें बस खुद की पारी का इंतजार था। हूडा ने 55 गेंद पर शतक जमाया।
संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ईशान किशन (Ishan Kishan) के आउट होने के बाद क्रीज पर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए और उन्होंने इस मैच (IRE vs IND 2nd T20) में दमदार अर्धशतक जमाया। दीपक हुड्डा ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद हुड्डा ने अपना शतक भी पूरा किया। उन्होंने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ दीपक हुड्डा चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने टी20 में अपना शतक पूरा किया।
दीपक हुड्डा इस मुकाबले में 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस मैच में 6 छक्के और 9 चौके की मदद से 57 गेंदों में 104 रन बनाए और जोशुआ लिटिल का शिकार बन बैठे। संजू सैमसन (Sanju Samson) और दीपक हुड्डा ने आयरलैंड गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने किसी भी क्रम में भारत के लिए टी20 फॉर्मेट की सबसे बड़ी साझेदारी की।
हुड्डा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना मजबूत दावा ठोका

दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने शतक जड़कर ना सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना मजबूत दावा ठोका बल्कि रिकॉर्ड्स का भी अंबार लगा दिया। दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी और बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। दीपक हुड्डा और संजू सैमसन भारत की ओर से टी20 अंतरराष्टीय में सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2017 में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में 165 रन जोड़े थे।
आयरलैंड पर कहर बनकर टूटे हुड्डा-सैमसन देखें वीडियो
Maiden T20I fifty for Deepak Hooda in just 27 balls!
Har Bowler ko Pakad ke Koota!
Apna Hooda Deepak Hooda!Image Credits – BCCI pic.twitter.com/V41ISrkyw4
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) June 28, 2022
10 overs gone, #TeamIndia 97/1 🏏 #IREvIND pic.twitter.com/KGB9K15HQI
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 28, 2022
Deepak Hooda is putting on a show, what a knock. pic.twitter.com/AWlf7aumzl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 28, 2022
Tags: IND vs IRE, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन,Top notch performance by @HoodaOnFire to bring up his maiden century 💯 and great knock by @IamSanjuSamson too! Mature innings with some sensational hitting across the park 🔥 Well done to make the most of the opportunity given to you #INDvsIre @BCCI
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) June 28, 2022
