VIDEO : अलाना किंग ने लिख दिया नया इतिहास, द हंड्रेड टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में हैट्रिक लेकर मचाई ख़लबली
VIDEO : अलाना किंग ने लिख दिया नया इतिहास, द हंड्रेड टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में हैट्रिक लेकर मचाई ख़लबली

अलाना किंग (Alana King) ने नया इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला लेग स्पिनर किंग ने द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में (The Hundred Womens Competition) हैट्रिक ली और वे ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। वे टूर्नामेंट का अपना डेब्यू मैच ही खेल रही थीं। यह कारनामा इसलिए और बड़ा है क्योंकि उन्होंने ओल्डट्रेफर्ड के मैदान पर ऐसा किया।

पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने इसी मैदान पर 1993 में बॉल ऑफ सेंचुरी डाली थी और माइक गेटिंग को बोल्ड किया था। द हंड्रेड के एक मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनलस को 43 रन से हराया। रॉकेट्स के 119 रन के जवाब में मैनचेस्टर की टीम सिर्फ 76 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

अलाना किंग ने रचा इतिहास

अलाना किंग
अलाना किंग

अलाना किंग (Alana King) को शानदार गेंदबाजी करने लिए जाना जाता है। उनकी फिरकी के जाल से बच पाना हर बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। कुछ ऐसा ही नजारा इंग्लैड में खेली जा रही द हंड्रेड वीमेन लीग में देखने को मिला। अलाना द हंड्रेड वीमेन लीग में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने लगातार 3 गेंदों में गॉर्डेला ग्रिफिथ, सोफी एक्लेस्टोन और कप्तान केटी क्रॉस को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसी के साथ वो द हंड्रेड में ऐसा करनी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। अलाना किंग के लिए ये काफी यादगार स्पैल रहा। उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

अलाना की फिरकी में फंसे मैनचेस्टर के बल्लेबाज

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया, लेकिन कप्तान केटी क्रॉस का ये फैसला गलत साबित हुआ। रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 5 विकेट खोकर 119 रन बनाए। वहीं अलाना किंग (Alana King) को शानदार गेंदबाजी रॉकेट्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को 76 रन पर समेट दिया।

अलाना किंग (Alana King) ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 9 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।