VIDEO: दामाद की गेंद पर दिग्गज बल्लेबाज़ रहे ससुर ने मारा सिक्स, अफरीदी बनाम अफरीदी का वीडियो तेज़ी से हो रहा वायरल

By Akash Ranjan On June 24th, 2022
VIDEO: दामाद की गेंद पर दिग्गज बल्लेबाज़ रहे ससुर ने मारा सिक्स, अफरीदी बनाम अफरीदी का वीडियो तेज़ी से हो रहा वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अपने मुल्क के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के दामाद है। पारिवारिक रिश्ते के अलावा इन दोनों शख्सियतों के बीच क्रिकेट का भी रिश्ता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे हैं और शाहिद अफरीदी उनकी गेंद पर सिक्स जड़ देते हैं।

अफरीदी बनाम अफरीदी का वीडियो

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) और उनके ससुर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं। वायरल वीडियो में दोनों दिग्गज घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं। शाहीन इस दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं और शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) उनकी गेंद पर खड़े-खड़े छक्का लगा देते हैं, जिससे वहां पर मौजूद हर कोई हैरान हर जाता है। इस वीडियो को फैंस को बहुत ही पसंद कर रहे हैं।

ससुर-दमाद का PSL में भी हो चुका है आमना-सामना

इसके साथ ही आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कई बार ससुर और दमाद की जोड़ी का आमना – सामना हुआ है। इस टूर्नामेंट में भी शाहिद अफरीदी ने शाहीन (Shaheen Afridi) की गेंद पर सिक्स रसीद किया है। अपने ससुर से सीखे हुए क्रिकेट के गुणों को शाहीन अफरीदी क्रिकेट में भी इस्तेमाल करते हैं, अक्सर उन्हें विकेट लेने के बाद शाहिद अफरीदी के अंदाज में सेलिब्रेशन करते हुए देखा जाता है।

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान की ओर से 27 टेस्ट, 398 वनडे इंटरनेशनल और 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, वहीं शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) का करियर अभी युवा है लेकिन वे इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 24 टेस्ट, 32 वनडे इंटरनेशनल और 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Tags: अफरीदी बनाम अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, शाहिद अफरीदी, शाहीन अफरीदी,