VELOCITY vs SUPERNOVAS: वेलोसिटी से मिली बड़ी हार के बाद सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत ने इस पर फोड़ा हार का ठीकरा

By Akash Ranjan On May 24th, 2022
VELOCITY vs SUPERNOVAS: वेलोसिटी से मिली बड़ी हार के बाद सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत ने इस पर फोड़ा हार का ठीकरा

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN T20 CHALLENGE 2022) का आज दूसरा मुकाबला वेलोसिटी (VELOCITY) और सुपरनोवास (SUPERNOVAS) के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमे वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने टास जीतकर हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। सुपरनोवास (SUP) ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 150 रन बनाए थे। जिस लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम ने 18वें ओवर में कर लिया और सुपरनोवास को 7 विकेट से हरा दिया।

शेफाली-लॉरा के अर्धशतक से वेलोसिटी ने सुपरनोवाज को हराया

वेलोसिटी (VELOCITY) ने महिला टी20 चैलेंज में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की कप्तानी वाली वेलोसिटी ने सुपरनोवाज को 7 विकेट से हराया। सुपरनोवाज की ओर से रखे गए 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी टीम 10 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। लॉरा वॉल्वार्ट (Laura Wolvaardt) 51 रन पर नाबाद लौटीं वहीं कप्तान दीप्ति ने नाबाद 24 रन बनाए।

मैच हारने के बाद सुपरनोवास की कप्तान ने हरमनप्रीत कौर ने कहा

वेलोसिटी की टीम से मिली 7 विकेट से हार के बाद सुपरनोवास की कप्तान ने हरमनप्रीत ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बताया कि अगर इस तरह से खेलें तो कोई भी मैच नहीं जीत पाएंगे। मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि,

“यदि आप कैच छोड़ते हैं तो आप बल्लेबाजों के खिलाफ योजना नहीं बना सकते। आज हमने कई कैच टपकाए। यह हमारी टीम का सबसे बड़ा कारण था। जब हम बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब पहले छह ओवर में जैसी परिस्थिति थी, उसके हिसाब से हमें बल्लेबाज़ी करने पड़ी। हमने जो स्कोर बनाया, वह काफ़ी बढ़िया था लेकिन ख़राब फील्डिंग ने हमें मैच हरा दिया।”

हरमनप्रीत का अर्धशतक

हरमनप्रीत (HARMANPREET KAUR) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। 51 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के जमाते हुए 71 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत ही टीम संभल पाई और 150 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। वेलोसिटी (VELOCITY) की तरफ से केट क्रास ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 1-1 विकेट चटकाए।

Tags: महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवाज, हरमनप्रीत कौर,
Exit mobile version