भारतीय टीम का यह खिलाड़ी जल्द सुना सकता हैं अपने संन्यास की खबर, 6 साल नहीं मिला एक भी मौका, बंद हो चुके हैं सभी दरवाजे

By Twinkle Chaturvedi On June 23rd, 2022
भारतीय टीम का यह खिलाड़ी जल्द सुना सकता हैं अपने संन्यास की खबर, 6 साल नहीं मिला एक भी मौका, बंद हो चुके हैं सभी दरवाजे

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की गिनती दुनिया के बड़े और मजबूत टीमों में होती हैं। टीम का हर एक खिलाड़ी अपने आप में मैच विनर बनने की काबिलियत रखता हैं। आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त करती हैं कि वो अपनी प्रतिभा दिखाए और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए।  युवा खिलाड़ियों के टीम में होने से पुराने खिलाड़ियों का दबदबा अब कम होता जा रहा हैं।

आज भारत (INDIA) के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं नए खिलाड़ियों के बढ़ते दबदबे के कारण एक खिलाड़ी हैं जो जल्द ही सन्यास की खबर सुना सकता हैं, क्योंकि वो पिछले 6 साल से टीम का हिस्सा नहीं हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-

वरूण एरॉन ने अपनी तेज गेंदबाजी से मचाई थी सनसनी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। भारत के खिलाड़ी आज विश्व क्रिकेट में एक बड़ी पहचान रखते हैं। साल 2011 में वरूण एरॉन (VARUN AARON) इस तेज गेंदबाज ने तहलका मचा कर रख दिया था। वरूण ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से कुछ समय तक उनका क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा हैं। फिर अचानक से चोटिल होने के चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा।

वरूण एरॉन ने चोटों से उबरनों के बाद साल 2014 में भारतीय टीम में वापसी की। वरूण साल 2014 में न्यूजीलैंड दोरे का हिस्सा थे। लेकिन इसके बाद से वरूण भारतीय टीम से गायब ही हो गए। साल 2015 के बाद से उन्हें भारत के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला हैं। आज भारतीय टीम में टैलेंट का दबदबा बढ़ता ही जा रहा हैं। वर्तमान समय को देखते हुए अब टीम में उनकी वापसी मुश्किल दिखाई देती हैं।

वरूण एरॉन जल्द ले सकते हैं संन्यास

वरूण एरॉन ने अपने तेज गेंदबाजी से काफी बल्लेबाजों को परेशान किया हैं। वरूण ने भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैचों में 18 विकेट और 9 वनडे मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2022 में वरूण गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे वरूण ने इस सीजन सिर्फ 2 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। आईपीएल ने साल दर साल से भारत को नई प्रतिभा देनी शुरू की हैं।

वो सिलसिला आज भी जारी हैं। आज भारत के पास चाहे वो गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी एक से बढ़कर एक बड़ी प्रतिभा लाइनअप में हैं। ऐसे में वरूण एरॉन जिन्होंने काफी समय से मैदान में ज्यादा समय नहीं बिताया हैं। उनके लिए भारतीय टीम में वापसी अब मुश्किल दिखाई देती हैं। वो जल्द ही संन्यास ही खबर सुना सकते हैं।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, भारतीय क्रिकेट टीम, वरूण एरॉन,
Exit mobile version