ऋषभ पंत के लिए उर्वशी रौतेला ने रखा करवा चौथ का व्रत, तस्वीर शेयर कर खुद ही बता दी सच्चाई

By Twinkle Chaturvedi On October 14th, 2022
ऋषभ पंत

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) इस वक्त आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम इस वक्त आस्ट्रेलिया में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन ऋषभ पंत इस वक्त अपने प्रदर्शन नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

दरअसल उर्वशी रौतेला (URWASHI RAUTELA) लगातार ऐसी चीजें पोस्ट कर रही हैं, जिसमें ऋषभ फंसते जा रहे हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला करवा चौथ के लिए अपने फैंस को बधाईयां दी। फैंस का कहना हैं कि उर्वशी ने ऋषभ के लिए वर्त रखा हैं।

उर्वशी ने रखा ऋषभ पंत के लिए व्रत

उर्वशी रौतेला इस वक्त आस्ट्रेलिया में हैं, वह जब से आस्ट्रेलिया पहुंची हैं तब से लगातार शायरियां और अपनी तस्वीर पोस्ट करती जा रही हैं। जिसमें फैंस ऋषभ पंत को लपेटते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसने फैंस का ध्यान खींचा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा हैं-

चांद की रोशनी आपके जीवन को खुशियां शांति और सद्भाव से भर दें। करवा चौथ की शुभकामनाएं एडवांस में।” इस पोस्ट के बाद ऋषभ पंत के ऊपर फिर से चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। फैंस का मानना हैं कि उर्वशी ने ऋषभ पंत के लिए करवा चौथ के लिए व्रत रखा हैं।

हाल में उर्वशी ने मांग में भर लिया था सिंदूर

उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत के प्यार में अंधी होती हुई नजर आ रही हैं। उर्वशी ने हाल ही में सोशल मीडिया में सिंदूर लगा कर और साड़ी पहने हुए एक फोटो पोस्ट की हैं। इसमें उर्वशी ने लिखा है- “प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता। सारी रस्म रिवाज के साथ चाहिए, उम्रभर का साथ पिया तुमसे।”

Tags: उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version