Urvashi Rautela Rishbah Pant: ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला का ख़त्म नहीं हो रहा दर्द, ये दो टूटे दिल की शायरी फेक के मारी ऋषभ पंत को
Urvashi Rautela Rishbah Pant: ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला का ख़त्म नहीं हो रहा दर्द, ये दो टूटे दिल की शायरी फेक के मारी ऋषभ पंत को

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishbah Pant) और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इसी महीने की 16 तारीख़ से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ ऋषभ पंत भी ऑस्ट्रेलिया में है।

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भी आज ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। उर्वशी रौतेला के ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद ऋषभ पंत एक बार फ़िरसे ट्रेंडिंग में आगये हैं। लेकिन इस बार फैंस के साथ साथ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच “कुछ तो है” में कूद पड़े है। जहाँ उन्होंने के पंत का साथ दिया है।

ऋषभ पंत के बाद उर्वशी रौतेला भी पहुंची ऑस्ट्रेलिया

बीते 7 तारीख को भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। जहाँ पर पर्थ के मैदान पर भारतीय टीम का अभ्यास सत्र लगा है। वहीं आज बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भी ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा किया है, जिसको फैंस एक बार फिर ऋषभ पंत के साथ जोड़ कर देखने लगे है। कैप्शन में उर्वशी रौतेला ने लिखा कि,

‘आईना आज फिर रिश्वत लेता पकड़ा गया, दिल में दर्द था और चेहरा हंसता हुआ पकड़ा गया’

जबकि दूसरी तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि,

‘कोई इतना बेदर्द कैसे बन जाए कि किसी की तड़प पर किसी को तरस ही ना आए’

क्या ऋषभ पंत के पीछे पड़ीं है उर्वशी रौतेला?

दरअसल ऋषभ पंत के ट्रेंड करने की वजह उर्वशी रौतेला हैं। उर्वशी पंत के पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से नोकझोंक चल रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर लेकर लगाव किसी से छुपा नहीं है।

वह सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से इसे जाहिर करती रहती हैं। कथित तौर पर उर्वशी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं।

‘ऋषभ पंत को अच्छे वकील की जरूरत है’

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अच्छे वकील की जरूरत है। उन्होंने आगे लिखा कि ऋषभ पंत एक अच्छा वकील डिजर्व करते हैं, और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के हक में एक रोक का आदेश आना चाहिए।

हालांकि, अभिषेक मनु सिंघवी ने इस ट्वीट में आगे कुछ नहीं लिखा है। साथ ही उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि यह ट्वीट किस मसले पर है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इसे उर्वशी रौतेला मसले के साथ जोड़कर देख रहे हैं।