उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 345 करोड़ की लागत से बनने जा रहा हैं नया स्टेडियम, बीसीसीआई भी देगी योगदान

By Twinkle Chaturvedi On July 20th, 2022
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 345 करोड़ की लागत से बनने जा रहा हैं नया स्टेडियम, बीसीसीआई भी देगी योगदान

बीसीसीआईः भारत (INDIA) में क्रिकेट की प्रसिध्दि दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। बढ़ती लोकप्रियता के चलते भारत को नए क्रिकेट स्टेडियमों की सौगात भी हो रही हैं। भारत के प्रदेश उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) को अब एक नया क्रिकेट स्टेडियम मिलने वाला हैं, जहां पर अंतराष्ट्रीय मैच देखने मिलेंगे। भारत के लगभग हर बड़े राज्य जहां की घरेलू क्रिकेट टीम खेलती दिखाई देती हैं, अमूमन उनके पास स्टेडियम हैं। लेकिन यूपीसीए के पास अपना स्टेडियम नहीं था। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी यूपीसीए (UPCA) ने अब क्रिकेट स्टेडियम खोलने की पूरी तरह तैयारी कर ली हैं।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मिलेगा नया क्रिकेट स्टेडियम

उत्तर प्रदेश के कानपुर (KANPUR) में ग्रीन पार्क (GREEN PARK)  और लखनऊ (LUCKNOW) के इकाना (EKKAN) में स्टेडियम हैं। लेकिन यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर नहीं आता हैं। यूपीसीए (UPCA) ने ग्रीन पार्क को राज्य सरकार से लीज पर ले रखा हैं। जबकि इकाना का निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) अवधारणा का उपयोग करके किया गया था। यूपीसीए को बीसीसीआई (BCCI) से जो भी मैच मिलते हैं, उनका आयोजन वनडे और टी20 मैचों के लिए इकाना स्टेडियम और टेस्ट मैचों के लिए कानपुर में होता है।

अब राज्य सरकार यूपीसीए को उनका खुद का स्टेडियम देने वाली हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का क्रिकेट स्टेडियम वाराणसी में बने वाला हैं। यह स्टेडियम 345 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा। जिसके लिए राज्य सरकार ने यूपीसीए को जमीन भी उपलब्ध करा दी हैं। जानकारी के मुताबिक वाराणसी में बनने वाले स्टेडियम में एक साथ 30 से 35 हजार लोग मैच का मजा उठाते नजर आ सकते हैं।

वाराणसी स्टेडियम बनाने में बीसीसीआई करेगी मदद

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनने जा रहे स्टेडियम में बीसीसीआई (BCCI) भी मदद करते हुए दिखाई देने वाली हैं। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई हर राज्य को स्टेडियम बनाने के लिए 80-90 प्रतिशत तक की सब्सिडी देती हैं। जिसके तहत बीसीसीआई उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को स्टेडियम के लिए भी सब्सिडी दे सकती हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने दैनिक जागरण के साथ बात करते हुए कहा हैं-

“सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को राजातालाब तहसील के गंजारी में चिन्हित जमीन को देखा था. बीसीसीआई और यूपीसीए को वह जमीन स्टेडियम के लिए उपयुक्त लगी है. जल्द ही वहां पर निर्माण की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. पहले केंद्रीय खेल मंत्री और जय शाह बनारस में जमीन देखने आए थे, लेकिन वो जमीन पसंद नहीं आई थी।”

 

Tags: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, बीसीसीआई,