अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पँहुची इंडिया अंडर-19 टीम, फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मुकाबला

By Aditya tiwari On December 28th, 2021
UNDER-19 ASIA CUP

UNDER-19 ASIA CUP: अंडर-19 एशिया कप के अपने आखिरी लीग मैच में इंडिया अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान अंडर-19 को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. जिस अंदाज में अब तक ये टूर्नामेंट चला है उसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा की फाइनल में दोबारा भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान अंडर-19 टीम से हो सकता है.

UNDER-19 ASIA CUP के सेमीफाइनल में पँहुची इंडिया अंडर-19 टीम

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करने के बाद इंडिया अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम के लिए अजाज अहमद अहमदजई ने 86 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में उनका साथ देते हुए कप्तान सुलेमान सफी ने 73 रनों की बेहद शानदार पारी खेली.

जिसके कारण ही UNDER-19 ASIA CUP के सेमीफाइनल में अफगान टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 259 रन बनाए. इंडिया अंडर-19 टीम के लिए कौशल तांबे ने 1 विकेट अपने नाम किया. वहीं विकी ओत्वल ने 1 विकेट अपने नाम किया. राज बावा ने भी 1 विकेट हासिल किया. भारतीय टीम को इस मैच में एक बड़ा स्कोर मिला है. जो बेहद भारी पड़ सकता था, लेकिन बल्लेबाजों ने सब संभाल लिया.

हरनूर सिंह का बल्ला एक बार फिर चला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर-19 के लिए सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह ने 65 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंगकृष रघूवंशी ने भी 35 रन जोड़े. अंत नें राज बावा ने भी 43 रनों की पारी खेली. जिससे टीम को 4 विकेट से जीत मिली. कुशल तांबे ने भी अंत के ओवरों में 35 रन जोड़े. अफगानिस्तान अंडर-19 के लिए नूर अहमद ने 4 विकेट अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही वो UNDER-19 ASIA CUP के सेमीफाइनल में पँहुच गयी. अब सेमीफाइनल में बांग्लादेश या श्रीलंका में से किसी एक टीम के साथ उनका सामना हो सकता है. जो सबसे अहम नजर आ रहा है.

Tags: अंडर-19 एशिया कप, अंडर-19 भारतीय टीम, हरनूर सिंह,