IND vs SA: उमरान मलिक को प्लेइंग 11 में ना देख एक बार फिर सातवें आसमान चढ़ा फैंस का गुस्सा, टीम मैनेजमैंट पर फैंस ने दागे सवाल
IND vs SA: उमरान मलिक को प्लेइंग 11 में ना देख एक बार फिर सातवें आसमान चढ़ा फैंस का गुस्सा, टीम मैनेजमैंट पर फैंस ने दागे सवाल

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच आज 14 जून को विशाखापट्नम के एसीए- वीडीसीए स्टेडियम (ACA-VDCA STADIUM) में खेला जा रहा हैं। एक बार फिर से उमरान मलिक (UMRAN MALIK)  को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली हैं। भारतीय टीम के प्लेइंग 11 को लेकर फैंस सोशल मीडिया में फिर से भड़कते दिख रहे हैं। साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया हैं।

उमरान मलिक वापस ने नहीं बने प्लेइंग 11 का हिस्सा

Ind Vs SA T20 At Cuttack: Vengsarkar Feels Umran Malik Is Ready For Int'l Cricket | Odisha

भारत और साऊथ अफ्रीका एक साथ पांच टी-20 मैचों की सीरीज आज से खेलना शुरू कर रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच आज विशाखापट्नम में खेला जा रहा हैं। आज जब भारत के प्लेइंग 11 की घोषणा हुई तो हर कोई फिर से इस बात से दंग रह गया की उमरान मलिक (UMRAN MALIK) को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। भारत लगातार सीरीज के दो मुकाबले हार चुकी हैं। आज फैंस को उम्मीद थी की उमरान मलिक प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे।

उमरान मलिक के अलावा अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) जैसे शानदार खिलाड़ी जिन्होने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में इन्हें जगह नहीं मिली हैं। फैंस ने एक बार फिर सोशल मीडिया में कप्तान और कोच पर सवाल उठाते हुए प्लेइंग 11 पर अपना गुस्सा जाहिर किया हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट