भारतीय युवा गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने बीते कुछ दिनों से क्रिकेट जगत में अपनी रफ्तार से तहलका मचाया हुआ है। आईपीएल 2022 में इस 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को देखकर सब हैरत में है। इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से मालिक को टीम इंडिया में जगह मिली है। उमरान मालिक आगामी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में कोहराम मचाने के लिए तैयार है। वहीं, इस सीरीज की शुरुआत से पहले उमरान ने अपने बयान से भारतीय फैंस का दिल गार्डन-गार्डन कर दिया है।
उमरान मलिक ने एक बयान से जीता फैंस का दिल

दरअसल, आईपीएल 2022 के दौरान उमरान मलिक (Umran Malik) की तेज गेंदबाजी को देखकर उनकी तुलना पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनिस से होने लग रही थी। क्योंकि उमरान और वकार का एक्शन एक जैसा प्रतीत होता है। जिसके बाद सबने कयास लगाना शुरू कर दिए कि उमरान पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज को अपना आइडल मानते है। लेकिन हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में उमरान मलिक ने कहा कि उनकी प्रेरणा के स्त्रोत भारतीय गेंदबाज है। उमरान ने कहा कि,
“मैं पाकिस्तान के गेंदबाज वकार यूनिस को फॉलो नहीं करता हूं, मेरा एक्शन बिल्कुल नैचुरल है। मेरे आइडल जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर भाई है, मैं उन्हें फॉलो करता हूं, मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।”
उमरान मलिक के बयान के बाद फैंस के रिएक्शन

उमरान मलिक (Umran Malik) के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है। क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की ओर से इस बयान पर मिले जुए रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ख़ास बात है कि अधिकतर लोग उमरान के पक्ष में नज़र आ रहे है। और उनका मानना है कि मलिक ने बिल्कुल सही बात बोली है, सोशल मीडिया पर उमरान के बयान को लेकर रिएक्शन आप नीचे देख सकते हैं।
"I have not followed Waqar Younis. I have a natural action. My idols Jasprit Bumrah, Mohammed Shami and Bhuvneshwar Kumar bhai. I used to follow them when I was playing while coming through the ranks." – Umran Malik (To Indian Express)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) June 6, 2022
Bhai umran ne toh no look kar diya 🤣🤣
— Predictorgawd🧐😤😎 (@gamexpr75149459) June 6, 2022
"I have not followed Waqar Younis. I have a natural action. My idols Jasprit Bumrah, Mohammed Shami and Bhuvneshwar Kumar bhai. I used to follow them when I was playing while coming through the ranks." – Umran Malik (To Indian Express)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) June 6, 2022
"I have not followed Waqar Younis. I have a natural action. My idols Jasprit Bumrah, Mohammed Shami and Bhuvneshwar Kumar bhai. I used to follow them when I was playing while coming through the ranks." – Umran Malik (To Indian Express)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) June 6, 2022
IND vs SA सीरीज में मैदान पर नज़र आएंगे उमरान मलिक

आईपीएल 2022 के दौरान 14 मैच खेलते हुए उमरान मलिक (Umran Malik) ने 20 की औसत से 22 विकेट झटके थे। इस सीजन उन्होंने गुजरात के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए, ये उनका इस सीजन का बेस्ट प्रदर्शन रहा। वह इस दौरान थोड़े महंगे जरूर साबित हुए क्योंकि उनकी इकोनॉमी 9 से ऊपर की रही थी।
लेकिन लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की अनोखी प्रतिभा के चलते उन्हें 9 जून से शुरू होने वाली भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में मौका दिया गया है। इस सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।