IPL 2022 KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उमेश यादव ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, इस सीजन पहली बार हुई धुनाई

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 19वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. आज के इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत के बल्लेबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों की जमकर पिटाई की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 215 रनों की विशाल पारी खड़ी की. आज के मैच में श्रेयस अय्यर के गेंदबाज अपनी लय नजर नहीं आए और जमकर रन लुटाए. उमेश यादव ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है, जानने के लिए नीचे पढ़ें
उमेश यादव पर बरस पड़े दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज

वैसे तो उमेश यादव (Umesh Yadav) आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पिछले चार मैचों किफायती गेंदबाजी की है. लेकिन आज के मैच में वो काफी महंगे साबित हुए. अपने कोटे के चार ओवरों में कुल 48 रन लूट दिए. देखा जाए तो आज का दिन उमेश यादव के लिए अच्छा नहीं रहा. जिसके कारण उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. वो आईपीएल में सबसे ज्यादा 18 बार 40 रनों से ज्यादा अपने स्पेल में दे चुके हैं.
इन सबके बावजूद उमेश यादव आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन में पर्पल कैप के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं. अबतक खेले गए पाँच मैचों में 10 विकेट के साथ सबसे लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. दूसरे नंबर पर 8 विकेट लेकर आरसीबी के वानिन्दु हसरंगा हैं. जबकि 7 विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स के हर्षल पटेल तीसरे नंबर पर हैं.
उमेश यादव के अलावा और किन गेंदबाजों की कुटाई हुई

आज के मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बोलर्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. सभी प्रमुख गेंदबाजों ने औसत से ज्यादा रन दिए. एकमात्र सुनील नरेन को छोड़कर बाकी कोई गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका. पैट कमिन्स और वरुण चक्रवर्ती भी महंगे साबित हुए.
पहले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. बाद में गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की. जिसका परिणाम यह हुआ कि दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रनों से यह मैच जीत लिया. इसके अलावा बेहतरीन कप्तानी के लिए ऋषभ पंत को भी श्रेय जाता है.
Tags: उमेश यादव, ऋषभ पंत, केकेआर, दिल्ली एनसीआर,