ASIA CUP 2022: श्रीलंका में नहीं आयोजित होगा एशिया कप 2022, एशिया क्रिकेट काऊंसिल ने किया साफ यह देश करेगा मेजबानी

By Twinkle Chaturvedi On July 28th, 2022
ASIA CUP 2022: श्रीलंका में नहीं आयोजित होगा एशिया कप 2022, एशिया क्रिकेट काऊंसिल ने किया साफ यह देश करेगा मेजबानी

एशिया कप 2022ः  श्रीलंका (SRILANKA) इस बार एशिया कप की मेजबानी करने वाला था। लेकिन श्रीलंका की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एशिया कप (ASIA CUP) को श्रीलंका से स्थगित करते हुए यूएई (UAE) में शिफ्ट कर दिया गया हैं। काफी समय से इस टूर्नामेंट के यूएई में आयोजित करने की बात सामने आ रही थी। एशियन क्रिकेट काऊंसिल (ASIAN CRICKET COUNCIL) ने आधिकारिक जानकारी पेश करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी हैं कि एशिया कप यूएई में 27 अगस्त से शुरू होगा।

यूएई में आयोजित होगा एशिया कप 2022

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा त्योहार होने वाला हैं, क्योंकि कोरोना काल के अंतराल के बाद यह लौटा हैं। श्रीलंका इस साल एशिया कप को आयोजित करने होने वाला था। लेकिन यह देश इस वक्त भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा हैं। जिसके कारण एशिया कप को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SRILANKA CRICKET BOARD) के सेक्रेटरी ने खुद इस बात की ओर इशारा पहले ही कर दिया था। एशियन क्रिकेट काऊंसिल (ASIAN CRICKET COUNCIL) ने मीटिंग के बाद इस बात पर मुहर लगा दी हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में कहा गया हैं-

“श्रीलंका में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एसीसी ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला है कि टूर्नामेंट को श्रीलंका से संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित करना उचित होगा”

ACC और ECB साथ में मिलकर करेंगे एशिया कप 2022 का आयोजन

एशिया कप का आयोजन अब एसीसी (ACC) और ईसीबी (ECB) साथ में मिलकर करेगी। एशियन क्रिकेट काऊंसिल के आधिकारिक जानकारी जारी करने के बाद एशिया कप के मुद्दे को लेकर श्रीलंका क्रिकेट टीम के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा का कहना हैं कि-

“हम वास्तव में बहुप्रतीक्षित एशिया कप के लिए श्रीलंका में अपने एशियाई पड़ोसियों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक थे। जबकि मैं वर्तमान संदर्भ और घटना के परिमाण को देखते हुए एशिया कप को यूएई में स्थानांतरित करने के एसीसी के फैसले के साथ पूरी तरह से खड़ा हूं, श्रीलंका क्रिकेट यह सुनिश्चित करने के लिए एसीसी और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा कि हमारे पास अभी भी एशिया कप का एक रोमांचक संस्करण है”।

यूएई एशिया कप को आयोजित करने के लिए सबसे अच्छी जगह नजर आ रही थी, क्योंकि यहां पर पिछले कुछ समय से लीगों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया हैं।  एशिया कप 2022 इस साल यूएई में आयोजित हो रहा हैं, यह दूसरी बार होगा जब एशिया कप यहां आयोजित होगा, इससे पहले साल 2018 में यहां आयोजित किया गया था। भारतीय टीम ने 2018 में सबको पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Tags: एशियन क्रिकेट काऊंसिल, एशिया कप 2022, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड,