ASIA CUP: एशिया कप शुरू होने से पहले इस टीम ने ले लिया बड़ा फैसला, टीम के कप्तान से छीन ली कप्तानी, जानें वजह

By Twinkle Chaturvedi On August 19th, 2022
ASIA CUP: एशिया कप शुरू होने से पहले इस टीम ने ले लिया बड़ा फैसला, टीम के कप्तान से छीन ली कप्तानी, जानें वजह

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। एशिया कप में 6 टीमें भाग लेने वाली हैं। जिसमें से  भारत (INDIA) , पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के नाम पहले से तय हैं, क्वालिफायर मुकाबला जीतने वाली टीम इन पांच टीमों को मेन टूर्नामेंट में जॉइन करेगी।

क्वालिफायर राऊंड 21 अगस्त से शुरू होगा। नेपाल (NEPAL), ओमान (OMAN), यूएई (UAE) और हांगकांग (HONGKONG) जैसे अन्य देशों को क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करनी होगी। क्वालिफायर शुरू होने के तीन दिन पहले यूएई की टीम ने अपने कप्तान को बदल कर चौंकाने वाले फैसला लिया हैं।

यूएई की टीम ने बदला अपना कप्तान

एशिया कप (ASIA CUP) शुरू होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं, इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सारी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। नेपाल, हांगकांग, ओमान और यूएई जैसे अन्य देश जो क्वालिफायर राऊंड का हिस्सा बनकर टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाने के लिए अपना दम 21 अगस्त से दिखाते नजर आएंगे।

एशिया कप के क्वालिफायर मुकाबले शुरू होने से तीन दिन पहले यूएई के क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने कप्तान अहमद रजां (AHMED RAJA)  को कप्तान के पद से हटा दिया हैं। अहमद रज़ा की जगह पर सीपी रिजवान (CP RIZWAN) को कप्तान की जिम्मेदारी अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने सौंप दी हैं। हालांकि अहमद रज़ा वनडे फॉर्मेट के कप्तान बने रहेंगे। ईसीबी द्वारा जारी बयान में कहा गया हैं कि-

“समिति का मानना ​​​​है कि व्यापक चर्चा के बाद, और हाल के 50-ओवर के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा के बाद, संबंधित कप्तानों को एकमात्र प्रारूप-फोकस प्रदान करके यह एक मजबूत नेतृत्व उत्तराधिकार योजना बनाता है और फाइन-ट्यूनिंग के लिए एक विलक्षण प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करता है।”

ध्यान सुपर-12 में जगह बनाने में हैं- अहमद रज़ा

इतने बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने के कुछ दिन पहले कप्तान बदलने का फैसला किसी भी टीम के लिए बड़ा फैसला हैं। यूएई के पूर्व टी20 कप्तान अहमद रजा (AHMED RAJA) ने बोर्ड के इस फैसले पर अपनी बात रखी हैं। उनका कहना हैं कि ध्यान सिर्फ टी20 विश्व कप के सुपर-12 में जगह बनाने में हैं।

“आपका एकमात्र ध्यान वर्ल्ड कप में जाने या विश्व मंच पर पहुंचने के बारे में हैं। मुझे लगता हैं कि आप एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व होना चाहते हैं तो आप बड़ा सपना देखें और बड़ा सोचें. यह केवल विश्व कप में जगह बनाने के बारे में नहीं हैं, यह सुपर-12 में जगह बनाने के बारे में हैं। कुछ काम करना हैं ताकि लोग यूएई क्रिकेट के बारे में बात करें जिसके हम सभी हकदार हैं और यह देश भी हकदार हैं।”

एशिया कप क्वालिफायर मुकाबलों में यूएई टीम

सीपी रिजवान (कप्तान), चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, वृति अरविंद, अहमद रजा, बासिल हमीद, रोहन मुस्तफा, काशिफ दाउद, कार्तिक मयप्पन, जहूर खान, जवार फरीद, अलीशान शराफू, साबिर अली, आर्यन लकड़ा, सुल्तान अहमद, जुनैद सिद्दीकी और फहद नवाज।

Tags: अमीरात क्रिकेट बोर्ड, एशिया कप 2022, यूएई क्रिकेट टीम,
Exit mobile version