ENG vs SA: 41 रन से इंग्लैंड की जीत के बाद भी इस साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने जीत लिया सबका दिल, तोड़ दिया कई दिग्गजों का यह रिकॉर्ड

ट्रिस्टन स्टब्सः साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और इंग्लैंड (ENGLAND) ने वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। टी-20 सीरीज का पहला मैच कल 27 जुलाई को खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए 41 रनों से जीत प्राप्त की हैं, साथ ही 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त भी प्राप्त कर ली हैं। साऊथ अफ्रीका ने कल के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 234 रनों का लक्ष्य साऊथ अफ्रीका को दिया था।
साऊथ अफ्रीका की टीम भले की लक्ष्य का पीछा नहीं कर पायी, लेकिन इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया हैं। आइए आपको इस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं।
साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने तोड़ डाले कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम कल पहला टी-20 मैच जीतने के लिए 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, पर अफ्रीकी टीम 20 ओवर के अंत तक 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना पायी। और टीम 41 रनों से मुकाबला हार गयी। अफ्रीकी टीम भले ही मुकाबला हार गयी लेकिन इस मुकाबले में उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में हीरे की प्राप्ति हुई हैं।
कल साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स (TRISTAN STUBBS) ने अपना डेब्यू किया था, डेब्यू मैच में 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर ट्रिस्टन स्टब्स ने कई बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। कल ट्रिस्टन ने 28 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्को की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली। पर उनकी पारी टीम को मैच नहीं जीता सकी। कल के मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने कारनामे से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स साऊथ अफ्रीका के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होने 21 साल की उम्र में यह कारनामा दिखाया हैं। क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 23 साल की उम्र में पहला अर्धशतक लगाया था, वहीं एबी डिविलयर्स (AB DEVILLIERS) ने भी 23 साल की उम्र में ही यह कारनामा किया था।
इंग्लैंड ने दिखाया शानदार खेल

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निराशा का पल नहीं देखा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 233 रन बोर्ड पर लगा दिए। डेविड मलान (DAVID MALAN) के 43 रन, जॉनी बेयस्टो (JONNY BAIRSTOW) के 90 और मोईन अली (MOEIN ALI) के 52 रनों की शानदार पारी से टीम सर्वोच्च स्कोर पर पहुंची।
वही गेंदबाजी में रीस टॉपली (REECE TOPLEY) के 2 विकेट, रिचर्ड ग्लासेन (RICHARD GLASSON) के 3 और आदिल राशिद (AADIL RASHID) के 2 विकेट ने साऊथ अफ्रीका को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। मोईन अली को उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, उन्होने 52 रन और 1 विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।
Tags: इंग्लैंड बनाम साऊथ अफ्रीका, ट्रिस्टन स्टब्स, साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम,