न्यूजीलैंड की टीम में अब होने वाली हैं बहुत बड़ी टूट, दिग्गज खिलाड़ी अचानक छोड़ने वाले हैं टीम का साथ

By Tanu Chaturvedi On November 29th, 2022
टिम साउदी

न्यूजीलैंड की टीम से खिलाड़ी लगातार अलग होते दिख रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के दो दमदार खिलाड़ियों ने टीम को छोड़ दिया था।  ट्रेंट बोल्ट और मार्टिल गप्टिल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से अपना करार तोड़ा है। इसको लेकर टिम साउदी ने भी अपनी बात सामने रखी है। इसके बाद जिम्मी नीशम ने भी अलग-अलग लीग खेलने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा है। मिचेल मैग्लेनेघन भी ये कदम काफी पहले उठा चुके हैं।

टिम साउथी ने क्रिकेट को लेकर कही ये बात

टिम साउदी ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर कहा कि ‘पिछले कुछ महीने में क्रिकेट काफी बदल चुका है। मेरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और मैं आईपीएल खेलूंगा। देखते हैं कि आगे क्या होता है लेकिन दो-तीन साल पहले के मुकाबले अब बहुत कुछ बदल चुका है।’ टिम साउदी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलते हैं लेकिन उनकी बातों से इशारा मिल रहा है कि वह जल्द ही न्यूजीलैंड की टीम से अलग हट सकते हैं।  न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी से पूछा गया कि क्या कि ‘मैं ज्यादा आगे की नहीं सोचता। आने वाले महीनों में मुझे काफी क्रिकेट खेलनी है लेकिन सभी खिलाड़ियों को इस बदलते माहौल में सोचना होगा।’

भारत को खेलनी है तीसरी सीरीज

भारत के खिलाफ पहले वनडे में 3 विकेट लेकर साउदी 300 टेस्ट, 200 वनडे और 100 टी20 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। साउदी अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश दिखाई दिए। साउदी ने कहा कि वो खेल का पूरा मजा उठा रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले वक्त में भी ऐसा होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारत पहला मैच गंवा चुका है और दूसरा मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। न्यूजीलैंड के साथ तीसरे मैच को देखने के लिए लोग काफी बेताब हैं। अगर टीम इंडिया ये मैच हारती है, तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी।

Tags: टिम साउदी, न्यूजीलैंड सीरीज,
Exit mobile version