इस खिलाड़ी ने लिया अब तक का सबसे शानदार कैच, ICC ने खुद वीडियो किया शेयर

इस खिलाड़ी ने लिया अब तक का सबसे शानदार कैच, ICC ने खुद वीडियो किया शेयर

क्रिकेट मैच के दौरान मैदान पर कई ऐसे ऐसे कारनामे होते रहते हैं। जो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। क्रिकेट मैच के दौरान कैच लेना एक आम बात है। कई बार क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी बहुत ही शानदार कैच ले लेते हैं। जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है। जिसने शानदार कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया है। इस खिलाड़ी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईसीसी (ICC) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

इस खिलाड़ी ने लिया शानदार कैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

इटली और हांगकांग के बीच 11 अगस्त 2022 को एक मैच खेला जा रहा था। इसी मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने एक ऐसा कैच लिया जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। आपको बता दें कि इटली टीम की तरफ से खेलने वाले जियान पियेरो मीड ने फील्डिंग के दौरान शानदार डाइव लगाते हुए आश्चर्यजनक कैच ले लिया है। जिसका वीडियो खुद आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इटली और हांगकांग के बीच खेले गए मैच का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्रिकेट फैंस कर रहे तारीफ

आपको बता दें कि यह वीडियो उस समय का है जिस समय इटली टीम की तरफ से हांगकांग को गेंदबाजी कराई जा रही है। इटली टीम की तरफ से गेंदबाज मनेंटी की गेंद को हांगकांग के बल्लेबाज एहसान खान समझ नहीं पाए। उन्होंने इसे गेंद पर पुल शाट लगाने की कोशिश की। जिसके बाद गेंद हवा में उछल गई। पास ही में फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी ने शानदार डाई लगाते हुए आश्चर्यजनक कैच पकड़ लिया। जिसके बाद इस वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी। इस वीडियो को देखने के बाद क्रिकेट फैंस इस खिलाड़ी की बहुत ही तारीफ कर रहे हैं।

Read More-IPL के स्टार खिलाड़ी नीतीश राणा ने राहुल द्रविड़ पर लगाया बड़ा आरोप, कही बेहद चौकाने वाली बात