कल भारतीय टीम (Team India ) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा t20 मैच खेला है जिसमें टीम इंडिया से थोड़ी चूक हो गई और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि यह सीरीज जीतने में टीम इंडिया कामयाब रही। तीसरा t20 मैच में टीम इंडिया को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया का एक खिलाड़ी इन दिनों काफी फ्लॉप चल रहा है। अंदाजा यहीं लगाया जा रहा है कि अब इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से छुट्टी कर दी जाएगी इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में अब जगह नहीं दी जाएगी।
क्योंकि इन दिनों यह खिलाड़ी बेहद ही खराब फॉर्म में चल रहा है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं टीम इंडिया का कौन सा खिलाड़ी है जिसे टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है उसे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी जा सकती है।
टीम का यह गेंदबाज चला है काफी खराब फॉर्म में

टीम इंडिया का एक खिलाड़ी लगातार फ्लॉप साबित होता जा रहा है। इसे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी जा सकती है। इस खिलाड़ी का नाम उमरान मलिक है जो टीम इंडिया का बेहद तेज गेंदबाज है इन दिनों उमरान मलिक काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं। बिल्कुल भी अच्छी तरीके से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते यह कहा जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले t20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को नहीं खिलाया जा सकता है।
उमरान मलिक को मौका मिल पाना बहुत मुश्किल लग रहा है। उमरान मलिक आईपीएल में काफी तेज गेंदबाजी करते थे जिससे टीम में कहर मचा देते थे। हिंदी में इंटरनेशनल क्रिकेट में यह काफी फिसड्डी साबित हो रहे है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले t20 वर्ल्ड कप में किसी और को इनकी जगह पर रखा जा सकता है।
इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

आपको बता दें उमरान मलिक की जगह पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले t20 वर्ल्ड कप में सिलेक्टर्स मोहसिन खान को जगह दे सकते हैं। मोहसिन खान बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। जो कि भारत में बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले गेम बात बहुत कम है मोहसिन खान ने आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे जिसमें उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे।
अगर उमरान मलिक फॉर्म में नहीं आए तो मोहसिन खान को जगह दी जा सकती है। मोहसिन खान आईपीएल में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन में 16 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं। मोहसिन खान 150Kmph की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करने में माहिर है।

