तीसरा T20 मैच खेलने से पहले ही भारतीय टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज टीम से हुआ बाहर

By Satyodaya On August 2nd, 2022
तीसरा T20 मैच खेलने से पहले ही भारतीय टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज टीम से हुआ बाहर

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेल रही है जिसमें भारतीय टीम ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो लेकिन दूसरा मैच भारतीय टीम को हारना पड़ा है। पहला मैच 29 जुलाई को खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हरा दिया था। वहीं दूसरा टी-20 मैच 1 अगस्त यानि कल सोमवार के दिन खेला गया है।

जिसमे वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता भेजा। जिसमें भारतीय टीम 20 ओवर में 138 रन ही बना पाए इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 139 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।

वहीं भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारतीय टीम ने रवि बिश्नोई की जगह पर आवेश खान को खिलाया था। वहीं भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा t20 मैच खेलेगी। जिसमें भारत अपनी टीम में कई सारे बदलाव करने वाला है‌। भारतीय टीम का यह खिलाड़ी तीसरे t20 मैच में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा।

यह खिलाड़ी तीसरे T20 मैच में होगा बाहर

दरअसल भारतीय टीम हारने के बाद तीसरे T20 मैच में कई सारे बदलाव करने वाली है। आज यानी मंगलवार रात 8:00 बजे भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा T20 मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सुना जा रहा है कि भारतीय टीम का एक बेहतरीन खिलाड़ी तीसरे T20 मैच में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा।

हर्षल पटेल इस T20 मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वही आपको बता दें हर्षल पटेल दूसरे मैच में भी बाहर दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं दूसरे टी-20 मैच में रवि बिश्नोई भी टीम इंडिया से बाहर रहे थे। जब से भारतीय फैंस के सामने यह खबर आई है तब से भारतीय फैंस काफी मायूस है आइए जानते हैं कि आखिर हर्षल पटेल टीम में वापसी कब करेंगे।

इस मैच से होगी वापसी

वही लोग यही उम्मीद लगा रहे हैं कि हर्षल पटेल फिट चौथे T20 मैच में खेलती हुई नजर आयेंगे। लेकिन अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि बीसीसीआई फिटनेस को लेकर कोई भी रिस्क नहीं ले सकती है। हर्षल पटेल भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हर्षल पटेल तेज युवा गेंदबाज हैं। लेकिन अंदाजा लोग यही लगा रहे हैं कि हर्षल पटेल रवि बिश्नोई चौथे टी-20 मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने दूसरे टी-20 मैच में भारी शिकस्त खाने के बाद अब भारतीय टीम तीसरे t20 मैच में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

Read More-VIDEO: वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ ने कप्तान रोहित शर्मा को पहली गेंद पर किया आउट, ‘आया राम गया राम’ का वीडियो हो गया वायरल

Tags: T20, वेस्टइंडीज,
Exit mobile version