केएल राहुल के रास्ते का कांटा बनते नजर आ रहे हैं यह 3 विस्फोटक युवा खिलाड़ी, जारी रहा फ्लॉप प्रदर्शन तो जल्द होंगे रिप्लेस

By Twinkle Chaturvedi On September 28th, 2022
केएल राहुल के रास्ते का कांटा बनते नजर आ रहे हैं यह 3 विस्फोटक युवा खिलाड़ी, जारी रहा फ्लॉप प्रदर्शन तो जल्द होंगे रिप्लेस

केएल राहुलः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEAM) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 28 सिंतबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी वाली हैं। इससे पहले खेले गए आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की ओपनिंग जोड़ी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। केएल राहुल (KL RAHUL) एक मैच के अलावा बाकी मैचों में फ्लॉप रहे हैं। इसके अलावा एशिया कप के दौरान भी उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक था केएल राहुल का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए लगातार मुसिबत बनता जा रहा हैं।

केएल राहुल अपने जिस अंदाज व क्लास के लिए जाने जाते हैं वह दिखा पाने में नाकामयाब हो रहे हैं। अब उनका ऐसा प्रदर्शन टीम में उनकी जगह पर तलवार खड़े करने लगे हैं। अगर केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप में असफल रहते हैं तो यह 3 खिलाड़ी जल्द ही उनके जगह लेते हुए दिखाई देंगे।

1. पृथ्वी शॉ

केएल राहुल की जगह लेने के लिए सबसे पहला नाम पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW)  का हैं। पृथ्वी शॉ काफी समय से अच्छे फॉर्म में हैं आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के दौरान व शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं लेकिन वह नजरअंदाज होते हुए नजर आए हैं। पृथ्वी पर हमेशा फिटनेस को लेकर सवाल खड़े होते हुए नजर आए हैं। उन्होने आखिरी बार भारत के लिए जुलाई 2021 में खेला था।

इसी साल के रणजी ट्रॉफी और हाल ही में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वह कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में उनकी आक्रमकता वैसी ही हैं जैसी होनी चाहिए। पृथ्वी ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ हाल ही में 130.55 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं।  पृथ्वी ने अपने प्रदर्शन से दावा ठोक दिया हैं जिसके चलते अब उन्हें चयनकर्ता नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।

2. यशस्वी जायसवाल

एक और शानदार भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (YASHASVI JAISWAL) जिनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। यशस्वी अपने शानदार प्रदर्शन से सबके लिए कांटा बने हुए हैं। वह जल्द ही भारतीय टीम में किसी की जगह लेते हुए नजर आने वाले हैं। यशस्वी लगातार आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

20 साल के यशस्वी ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी के दौरान अपने करियर का पहला दोहरा शतक तक जड़ दिया हैं। यशस्वी भारतीय टीम में चयन के लिए अपना पूरा रंग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यशस्वी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 13 पारियों में 1015 रन बनाए हैं। यशस्वी जल्द ही भारत के ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।

3. रजत पाटीदार

रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) भारतीय टीम में जल्द ही अपना डेब्यू करते हुए  नजर आ सकते हैं। यह साल रजत पाटीदार के लिए अब तक का शानदार रहा हैं। रजत पहले आईपीएल ऑक्शन  में अनसोल्ड थे पिर उन्हें रॉयल चैंलेंजर्स बैंग्लोर ने चोटिल खिलाड़ी के बदले टीम में शामिल किया था। फिर रजत ने खेलते हुए शतक ही जड़ दिया।

जिसके बाद रजत ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए ऐसा शानदार खेल दिखाया की टीम को ट्रॉफी ही जीतवा दी। फिर उन्होने इंडिया-ए के लिए हाल ही में टेस्ट सीरीज खेलते हुए 319 रन बनाए। इसके बाद वनडे सीरीज में उन्होने दो मैचों में 65 रन बनाए। रजत का हालिया फॉर्म कमाल का हैं। वह जल्द ही भारत के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

 

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, पृथ्वी शाॅ, भारतीय क्रिकेट टीम, यशस्वी जयसवाल, रजत पाटिदार,