Test Cricket में 100 से कम गेंदों में भारतीय टीम के इन 3 Batsmen ने लगाया हैं शतक, चौकाने वाला नाम भी लिस्ट में शामिल

टेस्ट मैच मे खेला हर खिलाड़ी का सपना होता है। हर खिलाड़ी चाहता है कि मुझे टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिले। क्या आप लोग जानते हैं कि पहला टेस्ट मैच कब खेला गया? 15 मार्च 1877 में क्रिकेट की दुनिया का पहला टेस्ट क्रिकेट खेला गया था। यह मैच 19 मार्च तक खेला गया था। इस पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने पहली बार उतरी थीं। टेस्ट मैच काफी सहूलियत भरा और धीरे-धीरे खेला जाता है।
टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में आज के समय में तो बल्लेबाज इस तरह से धुआंधार बैटिंग करते हैं जैसे कोई वनडे खेला हो। आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे धुरंधर खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एशिया के बाहर 100 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। इन्होंने अपना नाम टॉप सूची में दर्ज करा लिया है। आइए जानते हैं उन तीन क्रिकेटर के बारे में…..
ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत इन दिनों बेहद अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं पांचवें टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा है। यह शतक ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में लगाया है। ऋषभ पंत इन दिनों धुआंधार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में अपने नाम कुल 5 शतक किए हैं। इन्होंने 4 तो एशिया के बाहर लगाए हैं। लेकिन इस शतक ने तो कमाल ही कर दिया यह शतक इन्होंने अंग्रेजी टीम की सरजमी पर लगाया है।
वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बैटिंग के तो आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक जड़ा था जिसे उन्होंने 78 गेंदों में ही पूरा कर दिया था। वही वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज माने जाते हैं क्रिकेट करियर में वीरेंद्र सहवाग में एक बार नहीं बल्कि 7 बार शतक जड़ा है वह भी 100 से कम गेंदों में लगाया है। आज भी क्रिकेट की दुनिया में इनके चर्चे होते हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह चुके भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी इस लिस्ट में नाम आता है इन्होंने सबसे पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था इस शतक को उन्होंने 88 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। यह शतक अंग्रेजों की सरजमी पर लगाया गया था। वहीं आपको बता दें ऋषभ पंत ने सिर्फ इन को टक्कर देने में सिर्फ 1 गेंद ही पीछे छोड़ दे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जब शतक लगाया तो अजहरुद्दीन का नाम लोगों के होंठों पर आ गया।
Read More-Joe Root और बेन स्टोक्स को England के पूर्व कप्तान ने लगाई फटकार, बुमराह के लिए भी कही यह बात
Tags: ऋषभ पंत, टेस्ट क्रिकेट, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, वीरेंद्र सहवाग,