ICC TEST CHAMIPNSHIP: पाकिस्तान की हार से होगा भारत को टेस्ट चैंपियनशिप में फायदा, श्रीलंका की जीत से फाइनल में जगह पक्की करेगी टीम इंडिया

यशस्वी जयसवाल

आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप (TEST CHAMPIONSHIP) की शुरूआत की हैं, जहां लोगों को यह लगने लगा था कि टेस्ट क्रिकेट अब खत्म हो रहा हैं, वहां इस टूर्नामेंट ने टेस्ट क्रिकेट को नई उड़ान देने का काम किया हैं। न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के रूप में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप को अपना पहला चैंपियन मिला था। इस टूर्नामेंट का दूसरा सत्र चल रहा हैं, जिसमें हर टीमें अपना जलवा दिखाने में कोई कमी नहीं रख रही हैं। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साल 2023 में खेला जाएगा।

हाल ही में पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका पहला मैच पाकिस्तान ने शानदार तरीके से जीता था। दूसरा मैच दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा हैं। अगर हम भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की इस टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो श्रीलंका का यह मैच जीतना काफी ज्यादा अहम हैं।

पाकिस्तान की हार से टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को होगा फायदा

पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं, जिसमें पाकिस्तान की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही हैं। दूसरा टेस्ट मैच भी दोनों टीमों के बीच शुरू हो चुका हैं। जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 508 रनों का लक्ष्य दिया हैं। चौथे दिन के अंत तक पाकिस्तान ने 1 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं।

हर भारतीय फैंस इस मैच में श्रीलंका की जीतने की दुआ कर रहे हैं। क्योंकि इससे भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को टेस्ट चैंपियनशिप में फायदा होगा। श्रीलंका की जीत से भारत तो चौथे पायदान पर मौजूद रहेगी, मगर पाकिस्तान सीधा तीसरे से पांचवें नंबर पर आ जाएगी और श्रीलंका सीधा तीसरे पायदान पर चली जाएगी। श्रीलंका के इस पोजिशन में रहने से भारत अगर आने वाले मैचों में एक या दो मैच ड्रॉ करदे तो इससे भारत को कोई नुकसान नहीं होगा।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा हैं सभी टीमों का हाल

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 7 मैच में 5 जीत और 60 पाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं। आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) 10 मैच में 6 जीत 84 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN)  की टीम 8 मैच में 4 जीत और 56 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

Pakistan have entered the Top 3 of the ICC World Test Championship points table with the win against Sri Lanka

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 12 मैच में 6 जीत और 75 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 9 मैच में 4 जीत और 54 पाइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। श्रीलंका (SRILANKA) 9 मैच में 4 जीत और 52 पाइंट्स के साथ छठवें पायदान पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड (ENGLAND) 16 मैच में 5 जीत और 64 पाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर हैं। पिछले बार की टेस्ट चैंपिययन टीम न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) इस बार 9 मैच में 2 जीत और 28 पाइंट्स के साथ आठवें पायदान पर मौजूद हैं।