बिहार की राजनीति में चमकने वाले तेजस्वी यादव पहले क्रिकेट में बनाना चाहते थे अपना करियर, विराट कोहली के साथ भी खेल चुके हैं क्रिकेट

तेजस्वी यादवः भारत देश में राजनिति और क्रिकेट दोनों का अलग ही ओहदा हैं। कोई भी व्यकित इन दो चीजों के बारे में बात करें बिना रह ही नहीं सकते हैं। बिहार भारत (INDIA) देश का सबसे चर्चित राज्य हैं जहां ही राजनिति हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं। बीते कुछ दिनों से बिहार की राजनिति में उथल-पुथल मंची हुई हैं।
तेजस्वी यादव (TEJASVI YADAV) जिन्होने आज 10 अगस्त को बिहार के डिप्टी सीएम की शपथ ली हैं। तेजस्वी यादव हमेशा अपने राजनितिक रणनितियों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। क्या आप सबको पता हैं तेजस्वी यादव ने राजनिति में पैर जमाने से पहले क्रिकेट के मैदान में अपने पैर जमाए थे।
तेजस्वी यादव का क्रिकेट था पहला सपना

तेजस्वी यादव (TEJASVI YADAV) ने 32 साल की उम्र में बिहार के डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाला हैं। इससे पहले भी तेजस्वी साल 2015 में बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर नजर आ चुके हैं। तेजस्वी यादव राजनिति में एक बड़े चेहरे के रूप में विराजमान हैं। तेजस्वी यादव राजनीति से पहले क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन क्रिकेट में करियर आगे ना बढ़ पाने के कारण उन्हें राजनीति से हाथ मिलाना पड़ा। तेजस्वी को क्रिकेट से ज्यादा राजनिति में बड़ी पहचान मिली हैं।
तेजस्वी ने 11 साल की उम्र में ही सीनियर कोच एमपी सिंह की देखरेख में क्रिकेट की कोचिंग लिया करते थे। तेजस्वी ने अपने क्रिकेट करियर में 7 मैच खेले हैं। जिसमें एक रणजी मैच (RANJI TROPHY) , दो लिस्ट-ए मैच और तीन टी20 मैच शामिल हैं। अपने पूरे करियर में तेजस्वी ने 37 रन और 1 विकेट लिए हैं। तेजस्वी यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत साल 2009 झारखंड और त्रिपुरा के बीच खेले गए टी20 मैच खेलने के लिए उतरे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश इस मैच में उनको ना तो बल्लेबाजी का और ना ही गेंदबाजी का मौका मिला।
विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं तेजस्वी यादव

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट के सबसे ज्यादा बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनके नाम एक से बड़े एक रिकॉर्ड शामिल हैं। तेजस्वी दिल्ली की अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट टीम में विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया गया हैं कि तेजस्वी अंडर-15 में विराट कोहली के कप्तान भी रह चुके हैं। तेजस्वी 2008 अंडर-19 विश्व कप में स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में भी रह चुके हैं।
तेजस्वी घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल जैसी लीग का भी हिस्सा रह चुके हैं। तेजस्वी 2008 से लेकर 2012 तक चार सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स (DELHI DAREDEVILS) का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन उन्हें कभी प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने का सौभाग्य नहीं मिला। तेजस्वी क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज थे, साथ ही वह तेज गेंदबाजी भी कर सकते थे।
Tags: आईपीएल, तेजस्वी यादव, विराट कोहली,