Team India को विश्व कप जिताने वाला खिलाड़ी लोगों के लिए बना भगवान, बाढ़ से बाहर निकालने में कर रहा मदद

Team India: इन दिनों लाखों लोग मौसम की मार झेल रहे हैं. आधा भारत बाढ़ में डूबा हुआ है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक त्राहिमाम मचा हुआ है. ऐसे में कई लोग सामने आ रहे हैं और पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. दिल्ली तक बाढ़ का सामना कर रही है. इसी के साथ लोगो के घर के घर बह गए हैं. पूरी-पूरी रोड तबाह हो गई हैं. अब ऐसे हाल में भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी ने मदद का हाँथ बढ़ाया है जिन्होंने ने टीम को 2007 में विश्व कप दिलाया था. आइए आपको बताते हैं की आखिर कौन है वो खिलाड़ी.
Team India के इस खिलाड़ी ने जमकर की लोगो की मदद, अब सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
जिस दौर में लोग अपनों की मदद नहीं करते उस वक़्त इस खिलाड़ी ने दूसरों की मदद कर लोगो के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है. बता दें की, टीम इंडिया के जिस खिलाड़ी का ज़िक्र हो रहा है वो कोई और नहीं बल्कि जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) हैं.
टीम इंडिया (Team India) के स्टार प्लेयर रह चुके जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) ने अब लोगो की मदद करने का ज़िम्मा उठाया है. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने 39 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. जिसके बाद से अब उनका नाम सुर्ख़ियों में छा रहा है.
डीएसपी पद पर काम रहा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक, जोगिंदर शर्मा डीएसपी पद पर कार्यरत हैं. इस समय पंजाब के अंबाला जिले में बाढ़ आई है और जोगिन्दर शर्मा लगातार बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.
बता दें की, साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की जीत में हरफनमौला खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी सुर्ख़ियों में छाया हुआ है.
ये भी पढ़ें: Jasprit Bumrah टीम इंडिया में करने जा रहे वापसी, उन्होंने पकड़ी रिकवरी पूरी रफ्तार
Tags: जोगिंदर शर्मा, टीम इंडिया,