Team India के फैंस के लिए आई बुरी खबर, अब रद्द हुई टीम इंडिया की ये सबसे बड़ी सीरीज

Team India: इंग्लैंड के ओवल मैदान पर WTC फाइनल खेला गया. इस फाइनल मैच में टीम इंडिया की परफॉरमेंस काफी खराब रही. फाइनल जीतने का सपना टीम इंडिया का अधूरा ही रह गया. इसी के साथ बता दें की, आखिरी बार टीम इंडिया साल 2013 में फाइनल जीती थी जिस वक़्त धोनी टीम के कप्तान थे. तबसे लेकर अब तक टीम इंडिया में ट्रॉफी का सूखा पड़ा हुआ है. लेकिन अब खबर आई है की टीम इंडिया की ये बड़ी सीरीज रद्द हो गई है.
Team India के फैंस को लगा बड़ा झटका, जानिए अब क्या होगा
वैसे तो टीम इंडिया (Team India) खेलता हुआ देखने के लिए सभी बहुत उत्सुक रहते हैं. लेकिन अब एक सीरीज का ज़िक्र हो रहा है जिसके लिए कहा जा रहा है की वो सीरीज रद्द हो गई है. दरअसल, जिस सीरीज का ज़िक्र हो रहा है वो अफ़ग़ानिस्तान सीरीज है जहाँ टीम इंडिया इस टीम के खिलाफ 3 मैचौ की वनडे सीरीज खेलने वाली थी.
फ़िलहाल तो अफ़ग़ानिस्तान की टीम इंडिया भी आने वाली थी. बताया जा रहा है की, अफगानिस्तान और भारत के बीच ये सीरीज 23 जून से 30 जून के बीच होने वाली थी. लेकिन अब सीरीज के कैंसिल होने के पूरे चांस हैं.
यह कारण है सीरीज के रद्द होने का
बता दें की, टीम इंडिया (Team India) को जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. इस टूर पर भारत को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 खेलने हैं. अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) साइकिल के तहत ये टीम इंडिया की पहली टेस्ट सीरीज होगी.
वैसे तो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन ये सीरीज ना होने का सबसे बड़ा कारण जो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है वो टीम इंडिया का वेस्टइंडीज का दौरा बताया जा रहा है.
Tags: टीम अफगानिस्तान, टीम इंडिया,