Team India की हुई घोषणा, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए जाएंगे ये 15 खिलाड़ी

WTC Final 2023 (Team India)

Team India: वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया 12 जुलाई को जाने वाली है. ये दौरा बेहद ही खास होने वाला है. क्योंकि इसके बाद एशिया कप और वर्ल्ड कप का भी आगाज होने वाला है. वर्ल्ड कप की मेजबानी भी इस भार भारत कर रहा है. इसके पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रही है. अब इस दौरे के लिए सभी बहुत उत्सुक है. टीम इंडिया (Team India) भी जी जान से मेहनत कर रही है. आइए आपको बताते हैं की भारतीय टीम में कौन-कौन खेलेगा.

Team India में ये खिलाड़ी आएंगे नज़र, रोहित शर्मा की कप्तानी बना संशय

मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए कमर कस चुकी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से शुरू हो रही है. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सीजन की दोनों ही टीमों की पहली सीरीज भी है.

वेस्टइंडीज के पहले टीम इंडिया (Team India) WTC फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड गई थी. ये फाइनल इंग्लैंड के वाल मैदान में खेला गया था. बता दें की, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए इस फाइनल में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी पर तलवार लटक रही है.

शुभमन गिल होंगे ओपनिंग बैट्समैन

बताया जा रहा है की, रोहित शर्मा और शुभमन ओपनिंग बैट्समैन होने वाले हैं. शुभमन गिल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी. जिसकी वजह से उन्हें ऑरेंज कैप से भी नवाजा गया. अब इसके अलावा ऐसी होने वाली है टीम इंडिया-

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्‍वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी.

 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है विराट कोहली का उत्तराधिकारी, 60 से ज्यादा की औसत से बना रहा है रन