West Indies के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने से पहले ही Team India को लगा बहुत बड़ा झटका, इस बेहतरीन ऑलराउंडर को लगी चोट

आज यानी 22 जुलाई से भारतीय टीम (Team India ) वेस्टइंडीज (West Indies) के दौरे पर जाने वाली है। जहां पर हरारे मैदान में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने से पहले ही भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है भारतीय टीम के लिए बहुत बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के एक खिलाड़ी को वेस्टइंडीज का दौरा करने से पहले ही चोट लग गई है।
वैसे भी वेस्टइंडीज के दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल थे। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने से पहले एक खिलाड़ी चोटिल हो चुका है।
रविंद्र जडेजा को लगी चोट

वेस्टइंडीज के दौरे पर रोहित शर्मा को आराम दिया गया जिसके चलते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी करने वाले हैं वहीं उप कप्तानी रविंद्र जडेजा करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही रविंद्र जडेजा के घुटनों में चोट आ गई है जिसके चलते कहा जा रहा है कि रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर किया जा सकता है।
रविंद्र जडेजा को आराम दिया जा सकता है। वही बताया गया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भले ही वनडे सीरीज रविंद्र जडेजा ना खेल पाए लेकिन t20 सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा फिट हो जाएंगे। रविंद्र जडेजा को इसलिए आराम दिया जा सकता है ताकि वह t20 सीरीज में खेल सके। वही एक और बुरी खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के एक खिलाड़ी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है।
केएल राहुल हुए कोरोना पॉजिटिव

वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने से पहले ही रविंद्र जडेजा तो चोटिल हो ही गए हैं साथ में केएल राहुल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। वैसे भी केएल राहुल काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे क्योंकि उन्होंने हाल ही में सर्जरी करवाई थी। लेकिन वेस्टइंडीज के दौरे पर उन्हें जाना था जिससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट देना था।
वेस्टइंडीज के दौरे के पहले ही भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं अब केएल राहुल भी टीम से बाहर किए जा सकते हैं। दरअसल वनडे सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई से t20 सीरीज खेलने वाली है।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा, वेस्टइंडीज,
