भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय टी20 में युवा और अनुभवी सभी खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिहाज से परख रही है। इसी क्रम में टीम इंडिया (Team India) के मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खिलाड़ियों को कन्फर्म किया जा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम के ये पांच खिलाड़ी लगभग तय है। बस शर्त ये है कि खिलाड़ी इंजरी का शिकार न हो। इसी के साथ ही आज हम आपको उन ग्यारह खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहे हैं। जो विश्व कप की प्लेइंग इलेवन हो सकते हैं।
इन 5 खिलाड़ियों का टी20 विश्व कप खेलना तय

भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022), 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेलना है। इसके लिए टीम इंडिया की जद्दोजहद जारी है। युवा खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों की फॉर्म और अप्रोच जानने के लिए टीम इंडिया में खिलाड़ियों को जगह दी जा रही हैं जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम की स्क्वाड जोकि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप खेलने के लिए जाएगी। उसमे इन पांच खिलाड़ियों का जाना लगभग है।
कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह ये पांच खिलाड़ी टीम में जरूर मौजूद होंगे। इनके न जाने में सिर्फ एक ही अड़चन आ सकती है कि खिलाड़ी इंजर्ड हो। कप्तान रोहित शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ जसप्रीत बुमराह का नाम तय है।
ये प्लेइंग इलेवन लेकर जायेगे रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा आगमी विश्व कप के लिए इन पांच खिलाड़ियों के अलावा सलामी बल्लेबाजी में केएल राहुल, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ईशान किशन और गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह पर भरोसा जाता सकते हैं।
टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड

बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, केएल राहुल
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ईशान किशन
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

