वनडे वर्ल्डकप 2023 से पहले इन सभी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, ये रहा पूरा शेड्यूल! जानिए कब-कब मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी

वनडे वर्ल्डकप 2023 (ODI WORLD CUP 2023) भारत ने खेला जाने वाला है। इस मेगा इवेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICET TEAM) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के नेतृत्व वाली भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अगले 12 महीने नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलेगी।
इसकी शुरुआत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से इसी महीने की 17 तारीख से होगी। ऐसे में आइये जानते है भारतीय टीम का वनडे वर्ल्डकप 2023 से पहले का पूरा शेड्यूल क्या है।
यह भी पढ़ें : 2023 वर्ल्ड कप में इन 5 दिग्गज खिलाडियों की जगह तय, टीम इंडिया को मिलेगी और भी मजबूती
ये है वनडे वर्ल्डकप 2023 से पहले टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
नवंबर 2022 – टीम इंडिया का न्यूज़ीलैंड दौरा (3-3 वनडे और टी20)
दिसंबर 2022- टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा (3-2 वनडे और टेस्ट)
जनवरी 2023- भारत vs श्रीलंका (3-3 वनडे और टी20)
जनवरी- फ़रवरी 2023 – भारत vs न्यूज़ीलैंड (3-3 वनडे और टी20)
फ़रवरी- मार्च 2023 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया (4-3 टेस्ट और वनडे)
मार्च से मई 2023- आईपीएल2023
जून 2023- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
जुलाई से अगस्त 2023 – भारत vs वेस्ट इंडीज (2 टेस्ट, 3 वनडे, 3टी20)
सितम्बर 2023 – एशिया कप2023
सितम्बर 2023 – ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (3 वनडे)
अक्टूबर से नवंबर 2023 – वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में
Tags: टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, वनडे वर्ल्डकप 2023,