टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तुरंत बाद टीम इंडिया करेगी न्यूजीलैंड का दौरा, खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

By Akash Ranjan On June 28th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तुरंत बाद टीम इंडिया करेगी न्यूजीलैंड का दौरा, खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया (Team India) के लिए साल 2022 का कैलेंडर काफी बिजी हो चला है। टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) से पहले टीम इंडिया को कई दौरे करने हैं। वहीं, अब ख़बर है कि वर्ल्ड कप ख़त्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड (India Tour of New Zealand) के लिए रवाना होना है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बात की जानकारी खुद दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने घरेलू शेड्यूल की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज भी शामिल है। टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 18 नवंबर से होगी।

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान

भारत (Team India) का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर से शुरू होगा, जबकि आखिरी मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बात की जानकारी खुद दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने घरेलू शेड्यूल की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज भी शामिल है। न्यूजीलैंड दौरे में टीम इंडिया कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की ही वनडे सीरीज खेलेगी।

इस प्रकार है टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा बताए गए शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया (Team India) तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मैच कीवी टीम के खिलाफ 18 नवंबर को, दूसरा मैच 20 नवंबर को, तीसरा और आखिरी मैच 22 नवंबर को खेलेगी। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का सामना कीवी टीम से 25 नवंबर, 27 नवंबर और 30 नवंबर को होगा। टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) के तुरंत बाद ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी।

कीवी टीम ने ट्राई सीरीज का भी किया है ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 world cup) की तैयारी में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज आयोजित करने का भी फैसला किया है। एक लंबे समय के बाद इंटरनेशनल लेवल पर ट्राई सीरीज का आयोजन होगा। सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी जबकि फाइनल 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। नवंबर में टीम इंडिया (Team India) की मेजबानी करने के बाद कीवी टीम फरवरी 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद कीवी टीम को श्रीलंका की मेजबानी करनी है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड दौरे,