टीम इंडिया के वो 10 खिलाड़ी जिन्हें भारत सरकार ने दिए सर्वोच्च सम्मान, लिस्ट में 2 महिला खिलाड़ी भी शामिल

By Sameeksha dixit On August 20th, 2022
टीम इंडिया के वो 10 खिलाड़ी जिन्हें भारत सरकार ने दिए सर्वोच्च सम्मान, लिस्ट में 2 महिला खिलाड़ी भी शामिल

टीम इंडिया (Team India) में अब तक कई ऐसे खिलाड़ी दिखें हैं, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का नाम ऊँचा किया हैं. इन खिलाड़ियों ने भारत को क्रिकेट की दुनिया में एक अलग ही मुकाम तक पहुंचाया हैं. चाहे वो पुरुष क्रिकेटर हो या महिला दोनों ने ही अपना आपका योगदान दिया हैं, और क्रिकेट में भारत (Team India) को गौरवान्वित करने का एक भी मौका इन खिलाड़ियों नहीं गंवाया है।

वर्ल्ड कप से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स के टूर्नामेंट तक, भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ियों ने ये साबित कर दिखाया कि भारत भी किसी से कम नहीं हैं. वहीं अगर हम बात करें, भारत सरकार की तो इन खिलाड़ियों के सम्मान करने में भारत सरकार कभी भी पीछे नहीं हटी है, जिन्होंने देश का नाम बुलंदी तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया है। आज हम इन्ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे और उनको सरकार की और से मिलें सन्मान के बारे में बताएंगे.

महेंद्र सिंह धोनी

विश्व के सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक,भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भारत सरकार ने कई बार सम्मानित किया है. उन्हें कई अवॉर्ड मिले हैं, महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और साल 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका हैं.

साथ ही साल 2007-2008 में महेंद्र सिंह धोनी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सन्मानित किया गया था, जोकि खेलों में उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च और सर्वश्रेष्ठ सम्मान हैं. जबकि भारत को दूसरी बार वनडे विश्व कप जिताने के बाद उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड भी दिया गया था, धोनी के नेतृत्व में, भारत 50 ओवरों का विश्व कप जीतने वाला पहला मेजबान देश बन कर उभरा था.

कपिल देव

क्रिकेट की दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India)के अस्तित्व को पहचान दिलाने वाले कपिल देव को भारत सरकार कई पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी हैं. कपिल को साल 1982 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. इससे बढ़कर उनके नाम अर्जुन अवॉर्ड भी है, जो उन्हें साल 1979-1980 में दिया गया था.

महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव सीके नायडू पुरस्कार प्राप्त करने वाले 21वें भारतीय क्रिकेटर बने थे. आपको बता दें कि, साल 2002 में उन्हें भारतीय क्रिकेटर ऑफ़ द सेंचुरी से भी नामित किया गया था, और उन्हें 2010 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ़ फ़ेम में भी शामिल किया गया था.

सुनील गावस्कर

80 के दशक के अंत में साल 1980 में सुनील गावस्कर को तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी से टीम इंडिया (Team India) का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने सफल अंतर्राष्ट्रीय करियर के लिए पद्म भूषण सुसज्जित किया गया था. जबकि साल 2012 में उनको बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार समारोह 2011-12 में बीसीसीआई के प्रतिष्ठित कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.

सुनील गावस्कर को दिए गए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में ₹2.5 मिलियन के लिए एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और एक चेक दिया गया और उन्हें यह पुरस्कार तत्कालीन बीसीसीआई के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन से मिला.

राहुल द्रविड़

टेस्ट और वन डे क्रिकेट दोनों में 10,000 रन बनाने वाले दो भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं राहुल द्रविड़ जिन्हें 2012 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक साल बाद 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. इससे पहले साल 2004 में टीम इंडिया (Team India) के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ को वर्ष 2004 में पद्म श्री से नावाजा गया था, जबकि वर्ष 1998 में राहुल को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था, बता दें की क्रिकेट के क्षेत्र में अर्जुन अवॉर्ड काफी बड़ा सन्मान हैं जो एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी को ही प्राप्त होता हैं.

शिखर धवन

टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. शिखर धवन को भी भारतीय सरकार उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर चुकी है, उन्होंने टीम के लिए कई तूफानी पारियां खेली है, साथ ही उनके नाम क्रिकेट में कई उपलब्धियां दर्ज हैं.

बात करें उनको मिलने वाले सन्मान की तो, साल 2021 में शिखर धवन को राष्ट्रपति भवन में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सन्मानित किया गया था. हालांकि धवन को 2010 में पदार्पण के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, लेकिन उन सबमे से अर्जुन पुरस्कार मिलना यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा.

विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2013 में अर्जुन पुरस्कार हासिल किया था. साल 2008 में वनडे डेब्यू करने के बाद 2010 में T20I डेब्यू और 2011 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद कोहली को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में खुद को साबित करने में थोड़ा समय लगा.

आख़िर साल 2012 में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन के बलबूते टीम इंडिया (Team India) में अपनी जगह बनाई, अर्जुन अवॉर्ड के अलावा विराट को साल 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 2017 में पद्म श्री पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों से मिला था.

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और टीम इंडिया (Team India) के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को साल 2022 में मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, साल 2019 क्रिकेट विश्व कप में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन कर उभरे थे.
रोहित ने टूर्नामेंट में 9 पारियों में 81 की औसत और 98.33 के स्ट्राइक रेट से 648 रन बटोरे थे. उन्होंने विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 5 शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, इसके अलावा उन्हें इस अवॉर्ड से पहले वर्ष 2015 में अर्जुन अवॉर्ड से भी सन्मानित किया गया था.

मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Team India) की पूर्व कप्तान मिताली राज को खेल में उनको मिली उपलब्धि को देखते हुए, साल 2003 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थी, मिताली राज ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और वर्ष 2022 तक भारत का नितृत्व किया.

मिताली राज को साल 2021 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से सर्वश्रेष्ठ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला था. जिसके बाद मिताली ये अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी, ये अवॉर्ड हासिल करने के तक़रीबन एक साल बाद यानी साल 2022 में इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया (Team India) के लिए हमेशा ही शानदार प्रदर्शन दिया है,  उनकी कप्तानी में टीम ने कई मैच में जीत दर्ज की थी. उनको उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए साल 1994 में अर्जुन पुरस्कार, 1997-1998 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया, खेल के क्षेत्र में यह श्रेष्ठ सन्मान हैं, वहीं उन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण पुरस्कार से क्रमशः वर्ष 1999 और वर्ष 2008 में सन्मानित किया गया, जो की भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से दो हैं.

इसके बाद नवंबर 2013 में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया. इनके अलावा सचिन को साल 2014 में महराष्ट्र भूषण पुरस्कार भी मिला था. आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की सदस्यता से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.

झूलन गोस्वामी

भारतीय महिला टीम इंडिया की कप्तान रह चूकी, झूलन गोस्वामी का नाम भी इस सूची में शामिल हैं. गोस्वामी पहली भारतीय महिला कप्तान डायना एडुल्जी के बाद पद्म श्री से सन्मान हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. वर्ष 2012 में झूलन को इस अवॉर्ड से सन्मानित किया गया था. इस पुरस्कार से बढ़कर उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. उन्हें यह अवॉर्ड वर्ष 2007 में दिया गया था.

READ MORE: Asia Cup की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भारतीय पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘KL Rahul की जगह विराट कोहली…’

Tags: टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,