Team India के वेस्टइंडीज में 16 साल से चल रहे इस रिकॉर्ड को क्या बचा पायेंगे शिखर धवन, दिग्गजो की होगी गैरमौजदूगी

आज 22 जुलाई से वेस्टइंडीज और भारतीय टीम (Team India )का महा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। दरअसल 22 जुलाई से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रही है जहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और t20 सीरीज भी भारतीय टीम को खेलनी है। वही आपको बता दे वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बेहतरीन खिलाड़ी इस वक्त आराम पर हैं।
कई सीनियर खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। वहीं भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 सालों से जो रिकॉर्ड बना रखा था उसे कायम रख पाएगी यह सवाल सबसे बड़ा लोगों के मन में पनप रहा है। दरअसल अभी तक भारतीय टीम वेस्टइंडीज की सरजमी पर एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 सालों में बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।
16 सालों में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने 16 सालों में बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को उन्हीं के घर में 2006 में 4-1 से सीरीज हरा दी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने हर बार जीत हासिल की है। अभी तक भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर एक भी मैच नहीं हारी है। 16 साल से यह रिकॉर्ड कायम रहा है।
अब यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि क्या शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इन सीनियर खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में यह रिकार्ड कायम रख पाती है या नहीं। आपको बता दें वेस्टइंडीज और भारत के बीच अभी तक 136 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें भारतीय टीम ने 67 में जीते हैं।
वही 63 मैच से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हमेशा भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा। 2017 में नॉर्थ साउंड के मैदान में वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रनों से हराया था। लेकिन अभी तक भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने अपने घर में नहीं हरा पाया है।
रोहित और विराट के जीत पाएगी टीम इंडिया यह सीरीज
इस युवा गेंदबाज ने कप्तान Rohit Sharma को किया निराश दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता!
वही आपको बता दे वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि इन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। सबसे ज्यादा इस मैच में बल्लेबाजी का अधिक ध्यान रखना होगा क्योंकि कई सीनियर बल्लेबाज आराम पर हैं इस वक्त रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं गए हुए हैं। सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। हालांकि अभी भी भारतीय टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो टीम इंडिया को यह सीरीज जीता सकते हैं।
Read More-VVS Laxman ने टीम इंडिया को लेकर दिया बहुत बड़ा गुरु मंत्र, कहा- “विश्वस्तरीय कोचों और अन्य स्टाफ…”
Tags: टीम इंडिया, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह, वेस्टइंडीज,