टीम इंडिया के लिए 2022 रहा बहुत ज्यादा खराब, अब 2023 में 2 बड़े ICC टूर्नामेंट जीत सकती है भारतीय टीम, देखें पूरा शेड्यूल

By Tanu Chaturvedi On January 3rd, 2023
टीम इंडिया

टीम इंडिया को इस साल की शुरुआत से ही कई बड़े टूर्नामेंट्स खेलने हैं। पिछले कई सालों से आईसीसी के टूर्नामेंट्स में हार कर टीम इंडिया निराश हो रही है। इस साल यानि 2023 में टीम के हाथ जीत के कई बड़े मौके आ रहे हैं। इसकी पूरी लिस्ट हम आज आपके साथ शेयर करने वाले हैं। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं, कौन से हैं वो बड़े टूर्नामेंट्स जिसके बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंम्पियन बनने का सूखा खत्म हो सकता है।

इन टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया को करना है परफॉर्म

साल की शुरुआत से ही यानि 3 जनवरी से टीम को श्रीलंका के साथ सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए श्रीलंका के खिलाड़ी भारत दौरे पर आएंगे। इसके बाद टीम इंडिया को मेजबान टीम की तरह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया के साथ अगर टीम इंडिया सीरीज जीत लेती है, तो टीम इंडिया को जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है।

अगर मौका मिला तो जून महीने में लंदन में ये फाइनल मुकाबला टीम इंडिया खेलेगी। टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी, दूसरा मैच 5 जनवरी और तीसरा मैच 7 जनवरी को खेला है। श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी को पहला वनडे, 12 जनवरी को दूसरा वनडे और 15 जनवरी को तीसरा वनडे होगा।

वहीं भारत और न्यूजीलैंड  पहला वनडे 18 जनवरी (हैदराबाद), दूसरा वनडे- 21 जनवरी (रायपुर), तीसरा वनडे 24 जनवरी (इंदौर) को होगा। वहीं टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जनवरी को रांची में, दूसरा टी20 29 जनवरी को लखनऊ में और तीसरा टी20 1 फरवरी को अहमदाबाद में होगा।

जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलने के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी तक नागपुर में,  दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली में, तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च तक धर्मशाला में और चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद में होगा। वहीं, पहला वनडे 17 मार्च (मुंबई), दूसरा वनडे 19 मार्च (विशाखापत्तनम), तीसरा वनडे 22 मार्च (चेन्नई) में होगा।

इन टूर्नामेंट्स में भी लेगी हिस्सा

सितंबर 2023 में एशिया कप 2023 का आयोजन होना है, जिसे लेकर अभी पीसीबी और बीसीसीआई में असहमति नजर आ रही है। टीम इंडिया इस कप का भी हिस्सा होगी। इसके अलावा अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच घरेलू सीरीज खेली जाएगी। भारत 2023 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप का एकमात्र मेजबान होगा। वहीं, नवंबर में ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेंगी और साल 2023 के अंत में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज खेली जाएगी।

 

Tags: टीम इंडिया, बीसीसीआई,
Exit mobile version