टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ के आगे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस हुई फेल, कई बड़ी फिल्मों में किया है काम

टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) काफी लम्बे वक़्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। मनीष का करियर भी अब मुश्किल में नजर आ रहा है। भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 दिसंबर 2019 को साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) के साथ शादी रचाई थी। आश्रिता शेट्टी साउथ इंडिया फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर नाम हैं। आश्रिता शेट्टी ने इंद्रजीत और उधयम एनएच4 जैसी फिल्मों में काम किया है।
मनीष पांडे और आश्रिता लंबे वक़्त से करते थे डेट
शादी से पहले मनीष पांडे (Manish Pandey) और एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करते रहे। लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी का फैसला किया। मालूम हो कि मनीष पांडे ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ 23 जुलाई 2021 को खेला था, जो वनडे मैच था। इसके बाद से ही खराब प्रदर्शन के कारण मनीष पांडे की टीम इंडिया से बाहर चल रहे है।
करियर की शुरुआत फिल्म ‘उदयम एनएच 4’ से
आश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) ने साल 2010 में ‘क्लीन एंड क्लीयर फ्रेश फेस ब्यूटी कॉन्टेस्ट’ में हिस्सा लिया और विनर रहीं, जिसके बाद आश्रिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘उदयम एनएच 4’ से की थी।
कई बड़ी फिल्मों में किया है काम
फिल्म ‘उदयम एनएच 4’ को जाने-माने निर्देशक मणिमरण ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, फिर आश्रिता शेट्टी ने इंद्रजीत, ओरु कन्नयम मूनू कलावानिकलम जैसी कई बड़ी और हिट फिल्मों में काम किया है।
Tags: आश्रिता शेट्टी, टीम इंडिया, मनीष पांडे,