VIDEO: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! मैदान पर वापस लौटे केएल राहुल जम कर बहा रहे पसीना, वेस्टइंडीज दौरे पर उगलेंगे आग

By Akash Ranjan On July 17th, 2022
VIDEO: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! मैदान पर वापस लौटे केएल राहुल जम कर बहा रहे पसीना, वेस्टइंडीज दौरे पर उगलेंगे आग

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) आगामी वेस्टइंडीज दौरे (India vs West Indies) की तैयारियों में जुट गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल ने हाल में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी। राहुल अब वह पूरी तरह फिट हैं और विंडीज में अपने बल्ले का जौहर दिखाने को तैयार हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केएल राहुल मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द वेस्टइंडीज दौरे पर एक्शन में नजर आ सकते हैं।

केएल राहुल ने मैदान पर बहाया पसीना

केएल राहुल ने मैदान पर बहाया पसीना

टीम इंडिया (Team India) को इस साल कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं। जिसमें केएल राहुल (KL Rahul) टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। अनफिट होने के बाद राहुल टीम से बाहर हो गए थे। जिसके बाद अपने इलाज के लिए उन्हें जर्मनी भेजा गया। हालांकि उनकी सफल सर्जरी पूरी हो चुकी है। जिसके बाद राहुल धीरे-धीरे लय में लौटने के लिए मैदान में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। जो टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है।

वापसी पर होगी केएल राहुल की नजर

वापसी पर होगी केएल राहुल की नजर

राोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है। जिसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। जहां दोनों के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज के साथ 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान किया था। जिसमें सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी शामिल है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर राहुल खुद को फिट महसूस करते हैं। तो उन्हें इस सीरीज में खेलते हुए देखा जा सकता है।

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले हो गए थे चोटिल

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले हो गए थे चोटिल

केएल राहुल (KL Rahul) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम की कप्तानी कमान सौंपी गई थी, लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले वह चोटिल हो गए जिसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तान बनाया गया।

वहीं अब सफल ऑपरेशन के बाद राहुल की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर होंगी। बता दें कि, राहुल ने भारत के लिए अब तक 42 टेस्ट, 42 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 2547, 1634 और 1831 रन देखने को मिले हैं।

Tags: केएल राहुल, टीम इंडिया, वेस्टइंडीज दौरे,
Exit mobile version