भारतीय टीम (INDIAN TEAM) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाने वाली हैं। टी20 सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच के लिए धमाका करने के लिए गुवाहाटी (GUWAHATI) पहुंच गई हैं। टीम इंडिया का गुवाहाटी पहुंचते ही उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। जिसका वीडियो बीसीसीआई (BCCI) द्वारा शेयर किया गया हैं।
पारंपरिक तरीके से हुआ भारतीय टीम का स्वागत
भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही हैं। दूसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसके लिए भारतीय टीम गुवाहाटी पहुंच गई हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया हैं। भारतीय़ खिलाड़ियों को वहां देखकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया।
बीसीसीआई (BCCI) ने इस शानदार स्वागत का एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो की शुरूआत में सबसे पहले अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद होटल पहुंच कर वहां उनका बेहतरीन स्वागत किया गया।
इस वीडियो में गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत होते देखा जा रहा हैं। गुवाहाटी के होटल में पहुंचते ही वहां खिलाड़ियों को पारंपरिक गमोसा पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद वहां का लोक नृत्य भी वीडियों में देखा जा रहा हैं। एक बार फिर फैंस की दीवानगी टीम के लिए यहां भी साफ देखी जा रही हैं।
यहां देखें वीडियो-
Thiruvananthapuram ✅
Hello Guwahati 👋#TeamIndia | #INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/QQU2cdVxF5
— BCCI (@BCCI) September 30, 2022
