ASIA CUP: एशिया कप 2022 के लिए इस दिन रवाना होगी भारतीय टीम, जाने से पहले इस तारीख को एनसीए में खिलाड़ियों को पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

By Twinkle Chaturvedi On August 11th, 2022
वनडे और T20 में एक भी छक्का नहीं लगा पाए टीम इंडिया के ये 3 दिग्गज़ खिलाड़ी, हैरान करने वाला है लिस्ट में शामिल

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का सीजन 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी कर रहा हैं। एशिया कप की शुरूआत 27 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच होगा। भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आएगी। एशिया कप से पहले भारतीय टीम फिटनेस टेस्ट देते हुए नजर आएगी। आइए आपको यह भी बताते हैं कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए कब रवाना होगी-

भारतीय खिलाड़ी इस दिन देंगे फिटनेस टेस्ट

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 8 अगस्त 2022 को एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही में केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी हुई हैं। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ी चोट के चलते इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। जिसके चलते अर्शदीप सिंह और आवेश खान जैसे युवा गेंदबाजों को टीम में जगह दी गई हैं।

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर खबर आ रही हैं। टीम एशिया कप में जाने से पहले फिटनेस टेस्ट देते हुए नजर आएगी। यह फिटनेस टेस्ट 18 अगस्त को खिलाड़ियों के नेशनल क्रिकेट अकाडमी में पहुंचने के बाद होगा। बीसीसीआई अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स को बताया हैं कि-

“एनसीए में टीम को 18 अग्सत को इकट्ठा होगी और उनका फिटनेस टेस्ट होगा। ब्रेक के बाद फिटनेस टेस्ट एक अनिवार्य प्रोटोकॉल हैं। 20 अगस्त को खिलाड़ी दुबई के लिए रवाना होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हमारा छोटा सा कैंप होगा। जिसमें खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर टेस्ट किए जाएंगे।”

20 अगस्त को एशिया कप 2022 के लिए रवाना होगी भारतीय टीम

एशिया कप 2022 का सीजन 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी कर रहा हैं। इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका (SRILANKA) में आयोजित होने वाला था, लेकिन श्रीलंका की मौजूदा आर्थिक परिस्थिति अच्छी नहीं हैं। जिसके चलते इसे यूएई (UAE) में शिफ्ट कर दिया गया हैं। इस बार एशिया कप में 6 टीमें हिस्सा लेते दिखाई देगी।

जिसमें भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के अलावा क्वालिफायर मुकाबले की विजेता टीम रहेगी। भारत, पाकिस्तान और क्वालिफायर विजेता को ग्रुप-ए में रखा गया हैं। वहीं श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश और ग्रुप-बी में हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 के लिए 20 अगस्त को यूएई रवाना होगी। जिसकी घोषणा बीसीसीआई अधिकारी से इनसाइड स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए दी हैं। भारत पिछले एशिया कप 2016 और 2018 की विजेता रही हैं। इस बार भी भारत ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरती हुई नजर आएगी।

 

Tags: एशिया कप 2022, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version