टीम इंडिया की कप्तानी ‘गब्बर’ के हाँथ में आते ही राहुल द्रविड़ का करवा डाला इंस्टा रील में डेब्यू, आग की तरह वायरल हुआ मजेदार VIDEO

टीम इंडिया के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के मसखरे अंदाज से सभी वाकिफ हैं। सोशल मीडिया पर वह रील किंग है। हर बार उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। वह कभी नाचते हुए दिखते हैं तो कभी डायलॉगबाजी करते हुए नजर आते हैं।
हालांकि इस बार जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है वह उनकी वजह से नहीं बल्कि भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul dravid) के कैमियो के कारण वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
धवन ने राहुल द्रविड़ के साथ बनाई इंस्टा रील

धवन ने राहुल द्रविड़ के साथ बनाई इंस्टा रील
टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। जहां उन्होंने अपने टीम के खिलाड़ियों को शामिल करते हुए मजेदार इंस्टा-रील। बनाया। इस वीडियो में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी नजर आए। जबकि वो सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। ऐसे में उनका धवन के साथ रील्स में शामिल होना, उनका इंस्टा रील में डेब्यू माना जा रहा है।
इस वीडियो में सबसे पहले कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की एंट्री होती है। जिसके बाद टीम के अन्य खिलाड़ी बारी-बारी से बाहर निकल रहे हैं। सबसे आखिरी में हेड कोच राहुल द्रविड़ बाहर निकलते हैं और मुस्कुराते हुए फैंस को हैलो बोलते हैं। यह वीडियो इंस्टग्राम पर चैलेंज के नाम से काफी ट्रेंड कर रहा है।
शिखर धवन की वनडे सीरीज पर होगी नज़र

शिखर धवन की वनडे सीरीज पर होगी नज़र
विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी कप्तानी में 3 वनडे मैचों की सीरीज को हर हाल में जीतना चाहेंगे। क्योंकि उनके पास इस सीरीज के जरिए अपने आप को बतौर कप्तान सिद्ध करने का अच्छा मौका है, लेकिन उन्हें इस सीरीज में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उनके पास विराट, रोहित, बुमराह जैसे खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे। ऐसे में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
View this post on Instagram
इंग्लैंड दौरे पर नहीं चला था धवन का बल्ला

इंग्लैंड दौरे पर नहीं चला था धवन का बल्ला
धवन फिलहाल बस वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं। लंबे समय से वह टेस्ट और टी20 टीम में नजर नहीं आए हैं। इंग्लैंड के दौरे पर वह वनडे सीरीज में नजर आए थे। हालांकि, धवन का प्रदर्शन सीरीज में कुछ खास नहीं रहा रहा। इसके बावजूद टीम ने यह मुकाबला जीता था। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 31 रन की पारी खेली थी। इसके बाद वह दूसरे वनडे में 9 और तीसरे वनडे में 1 रन बनाकर आउट हो गए।
Tags: टीम इंडिया, राहुल द्रविड़, शिखर धवन,