टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप से पहले किया जा सकता है बाहर, मिले मौको का नहीं उठाया फायदा

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस सीरीज में इस बार कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आर अश्विन (R.Ashwin) को भी मौका दिया था. हालांकि वो इस मौके को सही से भुना नहीं पाए. इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आर अश्विन को होने वाले टी20 विश्वकप से बाहर किया जा सकता है.
इस खिलाड़ी की जगह मिला था मौका
टीम इंडिया से इस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी
आर अश्विन को युजवेंद्र चहल की जगह पर टीम में मौका दिया था, लेकिन आर अश्विन इस सीरीज में कोई कमाल नहीं दिखा. अश्विन ने तीनों मैचों में भाग लिया, लेकिन तीनों ही मैचों में उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया. आर अश्विन इस सीरीज में एक फ्लॉप गेंदबाज सिद्ध हुए. रोहित शर्मा ने बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें टीम में जगह दी थी. अश्विन सीरीज में 12 ओवर फेंके और उन्होंने 6.66 की इकॉनामी से रन दिये.
इस वजह से मिला था मौका
टीम इंडिया से इस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी
आर अश्विन (R.Ashwin) को साउथ अफ्रीका के साथ हुई सीरीज में इसलिये मौका दिया गया था क्योंकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) से हुई सीरीज में शामिल किया गया था. उन्होंने 3 मैचों में 9.12 की इकॉनामी से गेंदबाजी कर 2 विकेट लिये थे.
इसके साथ युजवेंद्र चहल का एशिया कप (Asia Cup) में भी प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. इसी के मद्देनजर कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में बदलाव करते हुए आर अश्विन को मौका दिया था. हालांकि आर अश्विन भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. अब देखना दिलचस्प रहेगा होने वाले टी20 विश्वकप के लिये टीम में किसे जगह मिलती है.
इसे भी देखें TEAM INDIA में हो सकती हैं इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी, गांगुली खोल सकते हैं युवा स्टार के लिए दरवाजे!
Tags: आर अश्विन, टीम इंडिया,