टीम इंडिया का लोहा माना चीन ने, क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए पश्चिम बंगाल से माँगा सहयोग

टीम इंडिया: भारत ने दुनिया के आगे क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया हैं. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन के साथ हमारे संबंध इतने मधुर नहीं रहे हैं, भारत और चीन के बीच संघर्ष की खबरें आए दिन देखने को मिलती हैं लेकिन आज कुछ अहम और ठोस खबर निकल सामने आई हैं. साथ ही यह खबर क्रिकेट से जुड़ी हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मुकाबले काफी दिलचस्प होते हैं लेकिन चाइना क्रिकेट से दूर ही नज़र आता हैं किन्तु हाल ही में चीन के एक क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश में क्रिकेट का विस्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल क्रिकेट बोर्ड की मदद मांगी हैं.
चीनी सरकार ने माँगा सहयोग
कोलकाता में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना के एक राजदूत ने भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के क्रिकेट बोर्ड को एक बड़ा प्रस्ताव देकर सबको चौका दिया हैं. झा लियू के नेतृत्व में 3 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने बंगाल क्रिकेट असोसिएसन के सदस्यों से सीबी रॉय क्लब हाउस में सीबी अध्यक्ष डालमिया से मुलाक़ात की और डालमिया ने बयान देते हुए कहा.
” एक चीनी प्रतिनिधि मंडल चॉन्गकिंग सिटी में क्रिकेट के विकास के लिए हमसे सहयोग लेने बोर्ड के पास आया था. हमने उनको सहयोग देने का आश्वासन दिया हैं, क्योंकि हम विश्व भर में क्रिकेट के विकास को समर्थन करते हैं, और चीन को इस खेल को खेलने के लिए पहल करते हुए देखना काफी उत्साह जनक हैं.
डालमिया ने आगे कहा कि
हमने हमेंशा भूटान क्रिकेट बोर्ड, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपना सहयोग दिया हैं. बांग्लादेश के साथ हमारे विभिन्न कार्यक्रम भी होते हैं. वे ( चीनी प्रतिनिधि ) अपने यहां छोटे बच्चों के लिए मैत्री पूर्ण मैच और एक्सपोज़र चाहते हैं. वे चाहते हैं, उनके युवा बच्चे यहां खेलने आए और उनके कोच भी हमसे प्रशिक्षण लेने यहां आ सकते हैं. चीन इस विषय पर गंभीर हैं.
” आज वे यहां आए हैं, और उन्होंने कार्यक्रम करनी की इच्छा भी जाहिर की हैं, हम उनकी सहायता अवश्य करेंगे, फिर चाहे वो मैत्रीपूर्ण मैच ही क्यों ना हो.
मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच के लिए बनी सहमति
इस प्रस्ताव में कहा गया हैं की, चॉन्गकिंग क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट के स्तर में सुधार करने के लिए सीबी के साथ सहयोग स्थापित करने को उत्सुक हैं. साथ ही इस प्रस्ताव में इस समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए की, वह उनके खिलाड़ी कोलकाता में प्रशिक्षण लेने भेज सकते हैं. प्रस्ताव में आगे कहा गया हैं की, दोनों ही टीमों के कोच द्वारा आपसी यात्राए होंगी और मैत्रीपूर्ण मैचो के साथ साथ काम करने का दायरा भी आगे बढ़ाया जाएगा.
READ MORE: Indian Team के लिए Shaheen Afridi से भी घातक है ये 2 खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ेगी टेंशन
Tags: चाइना, टीम इंडिया, पश्चिम बंगाल, बीसीसीआई,