टीम इंडिया को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए मिला युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साबित होगा ट्रम्प कार्ड

By Akash Ranjan On June 23rd, 2022
टीम इंडिया को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए मिला युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साबित होगा ट्रम्प कार्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है, जो उसे लगभग हर मैच में जीत दिला सकता है। ये बल्लेबाज जब भी पिच पर कदम रखता है, तो वह अपनी तूफानी बैटिंग से इंडिया को हारी हुई बाजी भी जिता देता है। इस खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया को नया नंबर-4 बल्लेबाज भी मिल गया है, जिसकी उसे सालों से तलाश थी। आइए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी।

टीम इंडिया को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए मिला यूवी जैसा खिलाड़ी

टीम इंडिया हाल ही में इंग्लैंड दौर पर है और आधी टीम आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वली टी 20 सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है। इसके बाद टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड खेलना है। जिसके लिए खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इन सब में टीम के लिए सबसे बड़ी टेंशन नंबर-4 बल्लेबाज की है। लेकिन अब चौथे नंबर के बल्लेबाज की टेंशन दूर होती दिख रही है, क्योंकि उन्हें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के रूप में एक नया नंबर 4 बल्लेबाज भी मिल गया है।

इंडिया के एबी डिविलियर्स कहे जाते है सूर्यकुमार यादव को

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने बल्लेबाजी से एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। सूर्यकुमार यादव उस तरह के शॉट खेलते थे जैसे एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) अपने समय में करते थे। सूर्यकुमार जैसा खिलाड़ी ढूँढना भूसे से सुई ढूँढने जैसा है। सूर्यकुमार यादव जैसा प्रतिभाशाली बल्लेबाज मैदान के चारों ओर कई शॉट खेलने और रन बनाने की कला जानता है। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का एबी कहा जाता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साबित होगा ट्रम्प कार्ड

सूर्यकुमार यादव का योगदान टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया में जब इंडिया बड़े मैदानों पर वर्ल्ड कप खेल रही होगी, तब यही चीजें फायदा दिलवाएंगी। सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2022 का अहम हिस्सा होंगे। पिछले कुछ सालों में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं।

भारतीय फैंस के दिलों में उन्होंने अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। उनकी तूफानी बल्लेबाजी से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। सूर्यकुमार यादव भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव ने 7 वनडे मैचों में 267 रन और 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 351 रन बनाए हैं। 123 IPL मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 2644 रन बनाए हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 202, टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव,