31 जुलाई को तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया है। यह मुकाबला लाइका कोवई किंग्स और चंपक सुपर गिल्लीज के बीच खेला गया है। वहीं इस दौरान तमिलनाडु प्रीमीयर लीग 2022 के इसी सीजन में नेल्लई रॉयल्स किंग्स के संजय यादव ने बेहतरीन पारियां खेली थी। संजय यादव के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि खास प्रदर्शन करने के बाद भी उन्होंने अपनी टीम (Team India) को जीत नहीं दिला पाई लेकिन इन्हें इस लीग का बेहतरीन खिलाड़ी जरूर माना जाता है। इन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
TNPL 2022 में संजय यादव ने किया शानदार प्रदर्शन

नेल्लई रॉयल्स किंग्स के संजय यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इन्होंने 186.78 के स्ट्राइक रेट और 90 से ज्यादा की औसत में रन बनाए हैं। इन्होंने इस दौरान एक शतक और 5 अर्धशतक भी ठोके हैं। पूरे सीजन में संजय यादव ने 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक ठोके हैं और 452 रन बनाए हैं। वहीं आपको बता दें इनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया में इन्हें जल्द ही मौका दिया जा सकता है।
आईपीएल 2023 में करेंगे शानदार प्रदर्शन

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें अब जल्द ही आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि पिछले साल उन्होंने 1 मैच खेलकर कुछ अच्छा कारनामा कर नहीं दिखाया था लेकिन आईपीएल 2023 में यह शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। दरअसल तमिलनाडु प्रीमियर लीग एक शतक और पांच अर्धशतक लगाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब जीत लिया था।
इस दौरान उन्होंने बेस्ट औसत (90.40) सबसे ज्यादा शतक (1), सबसे ज्यादा अर्धशतक (5) और सबसे ज्यादा छक्के (40) लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं। शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी नेल्लाई रोल्स किंग्स फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। टीम क्वालीफायर 2 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
Read More-क्या ओलंपिक खेलों में शामिल होगा क्रिकेट, फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानिए पूरी कहानी
