टीम इंडिया के वो 4 दिग्गज खिलाड़ी जो पहले शराब के थे शौकीन लेकिन बाद में छोड़ा, हैरान कर देंगे लिस्ट में शामिल नाम

By Akash Ranjan On June 28th, 2022
टीम इंडिया के वो 4 दिग्गज खिलाड़ी जो पहले शराब के थे शौकीन लेकिन बाद में छोड़ा, हैरान कर देंगे लिस्ट में शामिल नाम

क्रिकेटर्स की ज़िंदगी काफी आलीशान होती है। ऐसी ज़िंदगी जीने वाले लोगों के लिए शराब या किसी भा अन्य तरीके का नशा करना बहुत ही आम बात होती है। अगर कोई खिलाड़ी की टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलना चाहता है तो उसे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होता है। कुछ एथलीट वजन के हिसाब से खाते हैं। सिर्फ़ क्रिकेट ही नहीं किसी भी में खिलाडियों को धूम्रपान और शराब का सेवन करने की सख्त मनाही होती है क्योंकि यह दोनों ही चीजें सीधे तौर पर उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।

इस वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने आपको शराब के सेवन से दूर किया हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) का। आपको बता दें कि कभी विराट पहले शराब पीने और चैनस्मोकर हुआ करते थे 2012 के आईपीएल संस्करण के दौरान उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता हुई। जिसकी वजह से उन्होंने अपने खेल को महत्व देते हुए अपने सभी आदतों को बदला और आज वह सबसे हिट खिलाड़ियों में से एक है।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कभी बीयर पिया करते थे। अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बोतल शेयर करते हुए दिखते हैं। हालांकि वह अपने खेल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इन सब चीजों से परहेज करते हैं।

केएल राहुल (KL Rahul)

टीम इंडिया (Team India) के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कुछ समय पहले तक तो शराब का सेवन किया था । हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ी को कई बार बीयर की बोतल के साथ भी देखा गया है। लेकिन क्रिकेट में बने रहने के लिए खिलाड़ी ने अपनी इस आदत को भी त्याग दिया है।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Raj Singh) एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अक्सर पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं और पार्टियों में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलता था। अक्सर उन्हें क्रिकेट की बड़ी-बड़ी पार्टियों में शराब का सेवन करते हुए देखा जाता है। लेकिन जब से उन्हें कैंसर का पता चला था तब से उन्होंने शराब का सेवन करना बंद कर दिया है।

Tags: टीम इंडिया, विराट कोहली, शराब-सिगरेट, सचिन तेंदुलकर,