एशिया कप 2022 में वो 3 खिलाड़ी जो पहली बार हो सकते हैं भारतीय टीम का हिस्सा, डेब्यू में ही बना सकते है चैंपियन

By Akash Ranjan On August 4th, 2022
एशिया कप 2022 में वो 3 खिलाड़ी जो पहली बार हो सकते हैं भारतीय टीम का हिस्सा, डेब्यू में ही बना सकते है चैंपियन

एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोविड के चलते पिछले 3 से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। साल 2018 में आखिरी बार एशिया कप खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में फाइनल मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट से मात दी थी। वहीं, चार साल बाद एशिया कप (Asia Cup 2022) 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा।

इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी। जैसे कि सब जानते हैं कि 2018 एशिया कप में भारत के अभियान के कई खिलाड़ी अब टीम के साथ नहीं हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल शायद आप एशिया कप 2022 में पहली बार खेलते हुए देख पाएं।

ये 3 खिलाड़ी जो इस साल पहली बार खेलेंगे एशिया कप

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बन चुके 360 डिग्री बैटर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अच्छा कर रहे हैं। पिछले साल 2021 में इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 में टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बन कर उभरे हैं। उन्हें साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP 2021) में भी मौका दिया गया था। अब एक बार फिर एशिया कप(ASIA CUP 2022) में उनको मौका दिया जाना तय है।

सूर्यकुमार यादव ने अब तक इंडिया के लिए कुल 22 मैचों की 20 पारियों में 38.11 की औसत से 648 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 117 का रहा है। जोकी पिछले महीने इंग्लैंड में उनके बल्ले से निकला था। उसके बाद से सूर्या शानदार फॉर्म में चल रहे है। बीती रात वेस्टइंडीज के साथ तीसरे टी20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने के चलते सुर्य मौजूदा टी20 रैंकिंग्स में दूसरे नंबर पर पहुंच गए है और पहले पायदान से महज़ 2 अंक दूर है। ऐसे इस इस फॉर्म के साथ सूर्या भारत को फिर से एशिया कप चैंपियन बना सकते है।

दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा

आयरलैंड के खिलाफ टी20 में ज़ोरदार शतक लगाने के बाद से ही दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) चर्चा का विषय बन गए हैं। न सिर्फ आयरलैंड बल्कि साल 2022 के आईपीएल (IPL 2022) में भी उन्होंने अच्छा परफॉर्म करते हुए 15 मैचों में 451 रन बनाए थे। वो लगातार टी20 क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद की जा रही है कि उन्हें आने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2022) के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

ख़ास बात है कि हुड्डा बल्ले के साथ साथ गेंद से भी जादू कर सकते है। बीते कुछ मैचों में हूडा से एक रेगुलर गेंदबाज़ की तरह गेंदबाज़ी कराई जा रही है। और नहले पे दहला हुड्डा लगातार अच्छा कर रहे है। जिस वजह से अब दीपक को टीम इंडिया में शामिल करना ज़रूरी हो चला है। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों में एक भी चीज़ में हुड्डा चल गए तो भारत को एशिया कप 2022 का चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता।

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

आप कहेंगे कि इतनी जल्दी अर्शदीप सिंह(ARSHDEEP SINGH) का एशिया कप(ASIA CUP 2022) के लिए लेना ठीक नहीं रहेगा। साल 2022 में इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह ने अभी इंडिया के लिए महज़ 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6.51 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए कुल 6 विकेट अपनी झोली में गिराए हैं। अर्शदीप का नयी गेंद से स्विंग कराना और डेथ ओवरों में अच्छी यॉर्कर डालना उन्हें एक संपूर्ण गेंदबाज़ बनाता है। उनकी इसी क़ाबिलियत के चलते उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल किया जा सकता है।

बीते आईपीएल 2022 में भी अर्शदीप ने शानदार गेंबाज़ी दिखाई थी, इसी वजह से अर्शदीप को टीम इंडिया में भी जगह दी गई है। ख़ास बात है कि अर्शदीप दिमाग चला के गेंदबाज़ी करते है जो एक बहुत बड़ी खासियत है। यही वजह है कि पॉवरप्ले में कैसी गेंदबाज़ी करनी है और डेथ ओवर में कैसी गेंदबाज़ी करनी है अर्शदीप को सब पता है। इसी वजह से उम्मीद जताई जा रह है कि अर्शदीप को अगर मौका मिला तो वो भारत को एशिया कप 2022 का चैंपियन बना सकते है।

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव,