Team India के ये 3 ऑलटाइम बेस्ट ऑलराउंडर टेस्ट खिलाड़ी, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मचाया धमाल

भारतीय टीम (Team India) एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वही टेस्ट क्रिकेट में कई शानदार के दिग्गज खिलाड़ी है जिनमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले जैसे कई नाम सामने आते हैं। आज हम इस आर्टिकल में उन महान आलराउंडरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से दोनों से सभी का दिल जीत लिया है। आज के समय में इन तीन खिलाड़ियों को ऑल टाइम बेस्ट ऑलराउंडर कहा जाता है। आइए जानते हैं उन आलराउंडर के बारे में…
रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को आज के समय में सभी लोग जानते हैं। रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की है। रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट क्रिकेट में 81 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 शतक लगाए हैं और 2905 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 436 विकेट चटकाए हैं। रविचंद्रन अश्विन इस वक्त टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आते हैं।
कपिल देव

भारतीय टीम के बेहतरीन पूर्व आलराउंडर कपिल देव का भी नाम इस लिस्ट में आता है। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में बतौर गेंदबाज तो सहयोग किया है यह साथ में इन्होंने बल्लेबाज के तौर पर भी सहयोग किया है। इन्होंने अपने करियर में 131 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने 5248 रन बनाए हैं साथ में इन्होंने 434 विकेट भी चटकाए हैं। इन्होंने 8 बार दोहरा शतक लगाया है।
वीनू मांकड

इस लिस्ट में नाम वीनू मांकड का भी आता है वीनू मांकड ने अपने करियर में बेहतरीन गेंदबाजी की है। साथ में इन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी भी की है। वीनू मांकड़ अपने करियर में 44 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2109 रन बनाए हैं इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 162 विकेट भी चटकाए हैं। यह भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर थे।
Tags: कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, वीनू मांकड,
