BAN vs NED: मैन ऑफ द मैच तस्किन अहमद ने अपनी इस बात से जीत लिया बांग्लादेश फैंस का दिल, खोल दिया सबसे बड़ा राज

तस्किन अहमदः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 24 अक्टूबर का पहला मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) और नीदरलैंड्स (NEITHERLNDS) के बीच ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। नीदरलैंड्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।
बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए नीदरलैंड्स बदले में सिर्फ 135 रन ही बना पायी। बांग्लादेश ने 9 रनों की जीत से टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत कर ली हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ी तस्किन अहमद ने 4 विकेट अपने नाम कर आज मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया हैं।
तस्किन अहमद ने दिखाया शानदर खेल
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले ही मैच में अपना पूरा दमखम दिखाने की कोशिश की। नीदरलैंड्स को शिकस्त देने में सबसे बड़ा हाथ तस्किन अहमद का था। नीदरलैंड्स को पहला झटका अहमद ने शून्य के स्कोर पर ही दे दिया था जब नीदरलैंड्स के बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह पहले ओवर की पहली गेंद पर आऊट हो गए। उसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिज पर आए बास डे लेडे भी शून्य के स्कोर पर पवेलिय़न लौट गए।
बांग्लादेशी गेंदबाज तस्किन अहमद ने पहली गेंद से जो करिश्मा दिखाया वह काबिलेतारीफ था। उसके बाद उन्होने 62 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे कॉलिन एकरमैन को पना निशाना बनाया। अंत में शारिज अहमद को 9 रनों पर आऊट कर उन्होने अपने 4 ओवर के स्पेल को 25 रन देकर और 4 विकेट नाम कर पूरा किया। उनकी यह गेंदबाजी आज टीम के जीत का कारण बन गई हैं।
जीत में योगदान देकर खुशी हो रही हैं- तस्किन अहमद
शानदार प्रदर्शन के चलते तस्किन अहमद को आज मैन ऑफ द मैच चुना गया। टसकिन आज के दिन अपना पहला वर्ल्ड कप भी खेल रहे थे, पहले वर्ल्ड कप मैच में टीम का मैच विनर होना बहुत बड़ी बात होती। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में तस्किन ने कहा-
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, तस्किन अहमद, बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड,यह हमारे लिए अच्छी जीत है, हमें इसकी जरूरत थी। एक टीम के रूप में हमने वास्तव में अच्छा खेला और आज की जीत में योगदान देकर मुझे खुशी हो रही है। मैंने बेसिक्स पर टिके रहने की कोशिश की। मैंने टेस्ट मैच की लंबाई से गेंदबाजी करने की कोशिश की और गेंद को भी आकार दिया। मैंने बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। मैं गेंद को दोनों तरफ से घुमा सकता हूं, यही मुख्य फोकस है और विश्व कप के लिए कुछ काम किया है।