T20 World Cup: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री को भेंट किया विराट कोहली का बल्ला, तस्वीर हुई वायरल

By Akash Ranjan On October 10th, 2022
T20 World Cup: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधान मंत्री को भेंट किया विराट कोहली का बल्ला, तस्वीर हुई वायरल

टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup) का आगाज़ इसी महीने की 16 तारीख़ से ऑस्ट्रेलिया (Australia) की धरती पर होने वाला है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian team) बीते हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (s jaishkar) ने भी सोमवार 10 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी यात्रा की।

एस जयशंकर अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचकर टीम इंडिया (team india) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का साइन किया हुआ बल्ला ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री रिचर्ड मार्लेस (Richard Marles) को गिफ्ट किया है। साथ ही भारतीय विदेश मंत्री को खास अंदाज में धन्यवाद भी कहा है।

ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री ने जयशंकर को कही यह बात

भारतीय विदेश मंत्री से मिले इस तोहफे से जुड़ी एक तस्वीर अपने ऑफिश्यल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए मार्ल्स ने कैप्शन में लिखा,

“कैनबरा में डॉ. एस. जयशंकर की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। कई चीजे हैं जो हमें बांधती हैं। जिसमें क्रिकेट के प्रति हमारा प्यार भी शामिल है। आज उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) का साइन किया बल्ला देकर मुझे चौंका दिया।”

एस. जयशंकर द्वारा दिए हुए इस तोहफे की तस्वीर में देख सकते हैं कि यह भारत के पूर्व कप्तान (Virat Kohli) का साइन किया गया एमआरएफ-ब्रांडेड बल्ला है।

विदेश मंत्री जयशंकर भी हुए गदगद

इस बीच भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने भी मार्ल्स के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं। जयशंकर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

“डीपीएम और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से मिलकर खुशी हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारा बढ़ता रक्षा और सुरक्षा सहयोग एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक सुनिश्चित करता है।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने पायने को भी किया था बैट भेंट

इस साल की शुरुआत में जयशंकर ने अपने तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिस पायने को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की यात्रा के दौरान कोहली (Virat Kohli) द्वारा साइन किया एक बैट उपहार में दिया था। जयशंकर फरवरी में क्वाड विदेश मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की उपस्थिति में पायने को बल्ला उपहार में दिया था।

Tags: एस जयशंकर, टी20 विश्व कप 2022, रिचर्ड मार्लेस, विराट कोहली,
Exit mobile version